फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Delhi news :  20 thousand rupees challan if vehicle is brought in Chandni Chowk

नरमी के बाद आज से सख्ती : चांदनी चौक में वाहन लाए तो 20 हजार का चालान

Sat, 19 Jun 2021 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Jun 2021 04:51 AM IST
सार

  • दो दिन जागरूक करने के बाद यातायात पुलिस आज से करेगी सख्ती
  • मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की सलाह

विज्ञापन
 Delhi news :  20 thousand rupees challan if vehicle is brought in Chandni Chowk
आज से सख्ती.. - फोटो : amar ujala

विस्तार

चांदनी चौक में शनिवार से वाहन लेकर आने वालों की खैर नहीं। दिल्ली यातायात पुलिस उनका 20 हजार रुपये का चालान काटेगी। दो दिन से चांदनी चौक में वाहन लेकर जाने वालों को समझाकर जागरूक किया जा रहा था। अब शनिवार से यातायात पुलिस सख्ती बरतेगी।
विज्ञापन


सेंट्रल दिल्ली यातायात पुलिस के आयुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि लंबे समय से लोगों को चांदनी चौक में वाहन लेकर नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है। इस संबंध में 14 जून को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यातायात पुलिस ने 16 जून से इस पर कार्रवाई शुरू की। दो दिन चांदनी चौक में वाहन लेकर आने वालों को रोककर समझाया। 
विज्ञापन


शनिवार से सुबह 9 से रात 9 बजे के बीच चांदनी चौक मेन रोड से फतेहपुरी मस्जिद के बीच वाहन लेकर जाने वालों को 20 हजार रुपये का चालान भुगतना होगा। चांदनी चौक बाजार के आसपास के अन्य रास्तों पर वाहन लेकर जाने वालों को भी ऐसा ही चालान भुगतना होगा। एचसी सेन मार्ग, राय केदारनाथ मार्ग, कच्चा बाग मार्ग, शांति देसाई मार्ग, नेताजी सुभाष रोड, जामा मस्जिद रोड, चावड़ी बाजार रोड, चावड़ी बाजार क्रासिंग, लाल किले के सामने से कटरा बरियां रोड, यहां से फतेहपुरी मस्जिद रोड पर वाहन लाना मना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन का करें इस्तेमाल
यातायात पुलिस ने सलाह दी है कि चांदनी चौक आने वाले लोग मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। लोग यलो लाइन पर चांदनी चौक और वायलेट लाइन पर लाल किला मेट्रो स्टेशन से चांदनी चौक जा सकते हैं। अपने वाहन लेकर आए लोग इन्हें गांधी मैदान या फिर परेड ग्राउंड पार्किंग में खड़े कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed