फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR Weather Forecast Update Today Latest News Fog shrouds parts of national capital delhi and ncr

Weather Today: दिल्ली-NCR में आज भी छाया घना कोहरा, कम हुई दृश्यता

Sun, 17 Jan 2021 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Jan 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Update Today Latest News Fog shrouds parts of national capital delhi and ncr
दिल्ली में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज फिर से सुबह घना कोहरा छाया है। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर दस बजे तक सामने दिखना मुश्किल था। बारापुला फ्लाईओवर और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत कई इलाकों में दृश्यता काफी कम है। 
विज्ञापन

कोहरे का असर हवाई और रेल सेवा प्रभावित हुई। एयरपोर्ट से कई फ्लाइट से देरी से चल रहीं हैं। रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 
विज्ञापन


वहीं, कोहरे के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण की भी मार पड़ी है। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है, दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 428 पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली-एनसीआर पर छाया उजला अंधेरा, दृश्यता रही शून्य
इससे पहले शनिवार सुबह को भी दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे से घिरा रहा। सड़कों पर दस बजे तक सामने दिखना मुश्किल था। पालम और सफदरजंग के साथ दिल्ली के कई इलाकों में दृश्यता शून्य तक गिर गई थी। इसका असर हवाई व रेल सेवा प्रभावित हुई। 

एयरपोर्ट से करीब 24 फ्लाइट से देरी से चलीं। वहीं, दिल्ली के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर 18-20 ट्रेनें देरी से पहुंची। दूसरी तरफ बीते कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी को झेल रहे दिल्लीवालों को मामूली राहत मिली। लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकार्ड किया गया। हालांकि, सुबह सर्द मौसम से ठिठुरन बनी हुई थी। दिन में धूप खिलने से गरमाहट आ सकी। 

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आठ दिसंबर व एक जनवरी के बाद इस मौसम में शनिवार को तीसरा मौका रहा, जब घने कोहरे से दृश्यता शून्य पर पहुंच गई। पालम व सफदरजंग एयरपोर्ट के साथ दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह इससे सामने दिखना मुमकिन नहीं था। इसका असर वाहनों की आवाजाही पर पड़ा। हवाई व रेल के साथ सड़क यातायात भी बाधित हुआ।

लगातार तीसरे दिन दिल्ली की हवा रही गंभीर
दिल्ली की हवा लगातार तीसरे दिन भी गंभीर स्तर में बनी रही। हालांकि, 24 घंटों में इसमें 53 अंकों का सुधार आया है। शुक्रवार को 460 की तुलना में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 407 पर पहुंच गया है। सफर का आकलन है कि शनिवार को हवा की चाल में मामूली तेजी आई है।

वहीं, तापमान में भी मामूली बढ़ोत्तरी हुई। इससे मिक्सिंग हाइट व वेंटिलेशन इंडेक्स में सुधार आया। नतीजन सूचकांक बेहतर हुआ है। रविवार को भी कमोवेश हवा की गुणवत्ता यही बनी रहेगी। मौसमी दशाओं के सोमवार से सुधरने से हवा की गुणवत्ता बेहतर होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed