फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather is pleasant in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में मौसम मेहरबान, बारिश से सावन जैसा अहसास, अब बदलता रहेगा माहौल

Mon, 01 Jun 2020 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2020 12:33 AM IST
सार

  • मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जून से मौसम साफ हो जाएगा
  • दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में तीन जून तक तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी
  • आठ जून तक दिल्ली-एनसीआर में लू का अंदेशा नहीं है

विज्ञापन
Weather is pleasant in Delhi-NCR
बारिश से लोगों को मिली राहत - फोटो : PTI

विस्तार

 दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन मौसम मेहरबान रहा। रविवार को दिन भर बादल छाए रहे और शाम को आंधी के साथ बारिश आने से मौसम ने सावन का अहसास करा दिया। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॅार्ड किया गया। वहीं, बीती रात बारिश से न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 7 डिग्री नीचे 20 तक लुढ़क गया। शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में 2.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। हालांकि, 35.1 मिलीमीटर के साथ सबसे ज्यादा बारिश आया नगर इलाके में दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तड़के की बारिश के बाद राजधानी में दोपहर तक तेज हवाओं के साथ आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद करीब 2. 30 बजे से 5.30 बजे के बीच आसमान में काले घने बादल छा गए। इससे कई इलाकों में अंधेरा छा गया। इस दौरान हवा की चाल 60 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन


मौसम बिगड़ने के साथ पूरे दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने लंगी। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि इस वक्त उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ ही हवाएं पूरब की तरफ से चल रही हैं। दोपहर बाद से शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग में 2.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि आया नगर में 35.1 मिमी. बारिश हुई। पालम व लोदी रोड पर 10.2 व 2.7 मिली बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार तड़के तक 9.2 मिमी. बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 2.30 बजे शुरू हुआ हल्की बारिश का सिलसिला रविवार तड़के तक चलता रहा। इस बीच 9.2 मिली बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान इससे सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे 20.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 


एक से 8 जून तक बदलता रहेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जून से मौसम साफ हो जाएगा। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में तीन जून तक तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। हालांकि 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। इससे लू चलने की संभावना नहीं है। तीन जून से एक बार फिर उत्तर पश्चिम भारत में नए सिरे से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान राजस्थान से चलने वाली दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इनका संयोग अरब सागर पर बनने वाले निम्र दबाव क्षेत्र होगा। ऐसे में अरब सागर की नमी से भरी हवाएं दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचेगी। उत्तर पश्चिमी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ व गुजरात से आने वाली नम हवाओं के मिलेजुले असर से चार व पांच जून का बारिश होने का अंदेशा है। आठ जून तक दिल्ली-एनसीआर में लू का अंदेशा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed