{"_id":"618da885d20e6631676e08f6","slug":"delhi-ncr-news-weather-is-changing-rapidly-thursday-was-coldest-day-of-the-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर : तेजी से बदल रहा है मौसम, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर : तेजी से बदल रहा है मौसम, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार
Fri, 12 Nov 2021 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Nov 2021 05:04 AM IST
सार
अधिकतम सामान्य से तीन कम व न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस की कमी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर का मौसम लगातार बदल रहा है। इस कड़ी में अधिकतम व न्यूनतम पारे के लुढ़कने के साथ बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक पारा और भी लुढ़क सकता है। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में ठंडका अहसास बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 25.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले पांच नवंबर को इस सीजन का सबसे कम अधिकतम पारा 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 57 से 95 फीसदी रहा। इस वजह से सुबह के समय दिल्ली-एनसीआर के कुछ भागों में हल्का कोहरा भी रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम पारा भी और लुढ़केगा। इससे वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ेगा। साथ ही उत्तरी हिमालय से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली की सर्दी को बढ़ाने में मदद करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 26 व न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
सुबह के समय मध्यम स्तर तक का कोहरा छाया रह सकता है। यही नहीं अगले सात दिनों तक दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर मध्यम स्तर तक का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। अगले सप्ताह अधिकतम पारा 25 व न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।