फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Mini fire stations to be built in eight major hospitals

दिल्ली : आठ बड़े अस्पतालों में बनेंगे मिनी दमकल केंद्र, एम्स से होगी शुरुआत

Mon, 04 Oct 2021 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Oct 2021 06:41 AM IST
सार

आग की घटनाओं को रोकने के लिए दमकल विभाग कर रहा कवायद। अस्पताल प्रशासन को करना होगा गाड़ी खड़ी करने की जगह और पानी का इंतजाम।

विज्ञापन
Delhi: Mini fire stations to be built in eight major hospitals
demo pic - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी के अस्पतालों में बढ़ती आग की घटनाओं को लेकर दिल्ली फायर सर्विस चिंतित है। अस्पताल में आग लगने की सूरत में तुरंत ही वहां राहत और बचाव कार्य शुरू हो सके इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। एम्स समेत दिल्ली के आठ अन्य बड़े अस्पतालों में दमकल केंद्र बनाने की योजना पर काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि 500 या उससे अधिक बिस्तरों वाले अस्पतालों में इसकी शुरुआत की जा रही है। अस्पताल प्रशासन इसके लिए दमकल की गाड़ी खड़ी करने की जगह के अलावा पानी का इंतजाम करके देगा। फिलहाल, इसकी शुरुआत एम्स से होने जा रही है। इससे तुरंत ही बचाव कार्य शुरू किया जा सकेगा।

विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों एम्स और सफदरजंग में आग लगने की कई घटनाएं हुईं। इसके बाद विचार किया गया कि आग लगने की सूरत में कैसे जल्द से जल्द बचाव हो सके। हालांकि, दिल्ली के ज्यादातर बड़े अस्पतालों के दो से तीन किलोमीटर के दायरे में दमकल केंद्र मौजूद हैं, लेकिन कॉल रिस्पांस समय को और कम करने के लिए इस पर विचार किया गया।
विज्ञापन


तय हुआ कि यदि अस्पताल परिसर में ही एक गाड़ी वाला छोटा दमकल केंद्र बना दिया जाए तो इससे तुरंत बचाव किया सकता है। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन से बातचीत की गई। सबसे पहले एम्स प्रशासन ने इसकी मंजूरी दी। एम्स ने दमकल विभाग को फायर की एक गाड़ी खड़ी करने की जगह देने का वादा किया। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही एम्स में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। बाकी आठ अस्पतालों में भी इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अस्पतालों में चल रही तैयारी

  • सत्यवादी राजा हरीशचंद्र, नरेला
  • महर्षि वाल्मीकि, पूठ-खुर्द
  • दीनदयाल उपाध्याय, हरी नगर
  • बाड़ा हिंदूराव, बाड़ा हिंदूराव
  • आईएलबीएस, वसंत कुंज
  • बाबा साहब आंबेडकर, रोहिणी
  • आरएमएल अस्पताल, नई दिल्ली
  • एलआरएस टीबी, अरबिंदो मार्ग



आग लगने की स्थिति में जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए यह कवायद की जा रही है।  इससे किसी भी इमरजेंसी के समय निश्चित फायदा होगा।
- अतुल गर्ग, निदेशक, दिल्ली फायर सर्विस


इस साल अस्पतालों में आग की कुछ घटनाएं
. 14 जनवरी : सफदरजंग अस्पताल में चौथी मंजिल पर आग लगी। कोई हताहत नहीं, लेकिन मरीजों को दूसरी जगह करना पड़ा शिफ्ट।
. 31 मार्च : सफदरजंग अस्पताल की पहली मंजिल स्थित आईसीयू में लगी आग। 50 मरीजों को दूसरी जगह किया गया शिफ्ट।
. 05 मई : विकासपुरी स्थित यूके नर्सिंग होम में आग लगी। पहली मंजिल के स्टोर में आग के बाद 28 मरीजों को दूसरी जगह किया गया शिफ्ट। इनमें 17 कोरोना मरीज भी थे।

. 20 मई : पंजाबी बाग स्थित ईएसआई अस्पताल की सातवीं मंजिल पर आग लगी। मरीजों को दूसरी जगह करने पड़ा शिफ्ट।
. 16 जून : एम्स की नौवीं मंजिल स्थित कंवर्जेंस ब्लॉक में आग लगी। कोई हताहत नहीं। दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए रोगी।
. 27 जून : एम्स की इमरजेंसी के पास बने स्टोर में आग लगी। लाखों का नुकसान।
. 27 जून : सफदरजंग अस्पताल की कैंटीन में लगी आग। कोई हताहत नहीं।

फिलहाल दमकल विभाग के पास ये हैं इंतजाम
. 64 दमकल केंद्र
. 250 गाड़ियां
. 2300 दमकलकर्मी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed