{"_id":"60f4c77e8c0a6b667125793a","slug":"delhi-metro-will-run-in-the-remaining-part-of-the-pink-line-from-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो : पिंक लाइन पर बिना ब्रेक के 'परिक्रमा' अगले महीने से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो : पिंक लाइन पर बिना ब्रेक के 'परिक्रमा' अगले महीने से
Mon, 19 Jul 2021 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:59 AM IST
सार
15 दिन में इस सेक्शन पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के यात्रियों को उत्तरी, दक्षिणी या पश्चिमी दिल्ली के किसी भी हिस्से में पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
pink line shiv vihar-trilokpuri
- फोटो : फोटो: कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेट्रो की पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी-मयूर विहार (पॉकेट-वन) के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू होने का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। रिहायशी क्षेत्र से होकर इस लाइन के गुजरने की वजह से मेट्रो निर्माण में देरी हो रही थी। निर्माण पूरा होने के बाद इस हिस्से में ओवरहेड लिकिंग का काम चल रहा है। 15 दिन में इस सेक्शन पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के यात्रियों को उत्तरी, दक्षिणी या पश्चिमी दिल्ली के किसी भी हिस्से में पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। त्रिलोकपुरी-मयूर विहार(पॉकेट-1)के बीच पिंक लाइन पर मेट्रो उपलब्ध न होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सिविल कार्य पूरा होने के बाद अंतिम दौर के निर्माण और परिचालन से जुड़ी तैयारियों को पूरा करने के लिए इसी सप्ताह मेट्रो के चार स्टेशनों को चार दिन के लिए बंद किया गया था। इस हिस्से में मेट्रो का ट्रायल पूरा होने के बाद सेफ्टी कमिश्नर(मेट्रो)की मंजूरी मिलते ही पिंक लाइन पर मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
इस सेक्शन पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने से पूर्वी दिल्ली स्थित मॉल्स, शिक्षण संस्थान, होटल और सोसाइटियों तक पहुंचने में परेशानियां कम हो जाएंगी। इस लाइन पर मेट्रो का परिचालन शुरू होने से पूर्वी दिल्ली से दक्षिणी, उत्तरी और पश्चिमी दिल्ली के किसी भी हिस्से में जल्दी पहुंच सकेंगे। त्रिलोकपुरी-मयूर विहार(पॉकेट-1)के बीच के हिस्से में मेट्रो सेवाएं उपलब्ध न होने की वजह से यात्रियों को दो हिस्सों में पिंक लाइन पर सेवाएं मिल रही हैं।