फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Metro Passengers note on Holi while traveling should note the first train will be available from after 2 o clock

दिल्ली में होली : कल दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगी मेट्रो सेवाएं, 2 बजे के बाद से मिलेंगी बसें

Sun, 28 Mar 2021 04:03 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 04:03 AM IST
सार

  • 2.30 बजे मिलेगी पहली ट्रेन
  • कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन
  • दिल्ली मेट्रो ने टाइमिंग में किया बदलाव

विज्ञापन
Delhi Metro Passengers note on Holi while traveling should note the first train will be available from after 2 o clock
delhi metro - फोटो : PTI

विस्तार

होली के मौके पर सोमवार दोपहर बाद 2.30 बजे तक सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान रैपिड मेट्रो और एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो का परिचालन नहीं होगा। यात्रियों की सहूलियत के लिए 2.30 बजे के बाद सभी लाइनों पर मेट्रो की सेवाएं पूर्ववत शुरू कर दी जाएंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से किए ट्वीट में यात्रियों की सुविधा के लिए इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


त्योहार के मौके पर 2.30 बजे के बाद मेट्रो सेवाएं दोबारा शुरू होने से यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर में गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। त्योहार के दिन दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी)की बसें भी दो बजे के बाद यात्रियों की सेवा में उपलब्ध रहेंगी। हालांकि बसों की संख्या कम रहेंगी और जरूरत के मुताबिक चुनिंदा रूटों पर ही सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


दो बजे के बाद यात्रियों के लिए शुरू होंगी बस सेवाएं
त्योहार के मौके पर दोपहर बाद दो बजे तक दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी)की बसों का परिचालन नहीं होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए दो बजे के बाद अलग अलग रूटों पर जरूरत के मुताबिक बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से डीटीसी की 898 बसें ही सड़कों पर यात्रियों की सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन जरूरी
यात्रियों की सेवा में मेट्रो और बस की सेवाएं होली के दिन दोपहर बाद शुरू हो जाएंगी। लेकिन दिल्ली में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दोनों जगहों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने सहित सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। बसों में एहतियात के तौर पर सीट से अधिक एक यात्री को भी सफर नहीं करने दिया जा रहा है जबकि नियमों की अनदेखी करने वालों पर मेट्रो में चालान भी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed