फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Mercury crosses 40, heat will increase for next five days

Weather Update : पारा 40 के पार, अगले पांच दिन बढ़ेगी तपिश, दिल्ली-एनसीआर में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस

Sun, 16 Apr 2023 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 03:59 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। देश के ज्यादातर इलाकों में पारा 40 के करीब या इसके पार रहा।

विज्ञापन
Delhi : Mercury crosses 40, heat will increase for next five days
demo pic - फोटो : file photo

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी समेत अधिकांश राज्यों में गर्मी के तल्ख तेवर दिखने शुरू हो गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। देश के ज्यादातर इलाकों में पारा 40 के करीब या इसके पार रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन तक अधिकांश राज्यों में तापमान 40-42 डिग्री के बीच बना रहेगा। पूर्वी, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान में सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


फरीदाबाद 43.1 डिग्री : एनसीआर में फरीदाबाद सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान सर्वाधिक 43.1 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि नोएडा में 40.8, गुरुग्राम में 41.0, गाजियाबाद में तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, यूपी में शनिवार को प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में पारा 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 17 से 19 के बीच करवट लेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा यूपी समेत कुछ हिस्सों में 17 से 19 अप्रैल के बीच मौसम फिर करवट ले सकता है। कुछ क्षेत्रों में आंधी और बारिश की संभावना है। कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed