फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi-Meerut RRTS Corridor: Rapid Rail upstairs, Taxi down, Bus and Metro in between

दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर : ऊपर रैपिड रेल, नीचे टैक्सी, बीच में बस और मेट्रो

Mon, 06 Sep 2021 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा धीरेंद्र मिश्र, गाजियाबाद 
धीरेंद्र मिश्र, गाजियाबाद  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Sep 2021 05:58 AM IST
सार

  • रैपिड रेल कॉरिडोर में सबसे ऊंचा होगा मेरठ तिराहे पर यह एलिवेटेड स्टेशन, 60 फीसदी सिविल वर्क पूरा

विज्ञापन
Delhi-Meerut RRTS Corridor: Rapid Rail upstairs, Taxi down, Bus and Metro in between
रैपिड रेल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर पर आने वाले समय में मेरठ तिराहे पर ट्रैफिक का खास नजारा होगा। यहां पर चार तल का ट्रैफिक नजारा दिखेगा। सबसे ऊपर रैपिड रेल, उसके नीचे मेट्रो और फिर एलिवेटेड रोड, ग्राउंड फ्लोर पर टैक्सी और बसें चलतीं दिखाई देंगी। हालांकि मेट्रो, एलिवेटेड और सड़क पर ट्रैफिक मौजूदा समय चल रहा है। यहां पर बनाया जा रहा आरआरटीएस स्टेशन पूरे कॉरिडोर में सबसे ऊंचा होगा। इसकी ऊंचाई करीब 26 मीटर होगी।       

विज्ञापन


ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से निर्माण पर नजर
कॉरिडोर के निर्माण में करीब 1100 इंजीनियर और करीब 10 हजार मजदूर दिनरात काम कर रहे हैं। गाजियाबाद में 2023 तक काम पूरा होने की उम्मीद है। रैपिड रेल के संचालन और पूरी परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य 2025 तक है। निर्माण की निगरानी के लिए सभी साइटों और निर्माणाधीन स्टेशनों के पास चार-चार कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन से लाइव तस्वीर अधिकारियों के पास जाती है। कहां पर काम रुका है, कहां पर जाम लगा है और कहां पर काम हो रहा है, इसकी निगरानी 24 घंटे की जा रही है। बताया गया कि करीब 60 फीसदी सिविल वर्क पूरा हो चुका है।  
विज्ञापन


एक नजर : आरआरटीएस कॉरिडोर पर 

  • सराय काले खां से मेरठ तक : 82.15 किलोमीटर 
  • प्रोजेक्ट पर लागत : 30,426 करोड़ 
  • गाजियाबाद में स्टेशन : साहिबाबाद, गाजियाबाद, दुहाई, गुलधर, दुहाई डिपो
  • निर्माणाधीन संस्था : एनसीआरटीसी 
  • पूरे कॉरिडोर पर स्टेशनों की संख्या : 24

मेट्रो और आरआरटीएस स्टेशन के बीच बनेगा एफओबी 
शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन और आरआरटीएस स्टेशन के बीच फुट ओवर ब्रिज (एफओगी) बनाया जाएगा, जिससे मेट्रो के यात्री स्टेशन पर बिना सड़क पार किए पहुंच सकें और मेरठ के लिए हाई स्पीड रेल में सफर कर सकें। इसकी लंबाई करीब 200 मीटर रखने की योजना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


900 पिलर्स के फाउंडेशन का काम पूरा
सिविल वर्क करीब 60 फीसदी पूरा हो चुका है। 900 पिलर्स के फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है। पिलर्स पर बायडक्ट रखने का तेजी से चल रहा है। गाजियाबाद में मेरठ तिराहे पर बन रहा स्टेशन सबसे ऊंचा होगा। ऊंचाई करीब 26 मीटर होगी। स्टेशन के पास से गुजर रही मेट्रो के ऊपर से ट्रैक गुजरेगा। 
पुनीत वत्स, सीपीआरओ एनसीआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed