फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi MCD Elections BJP new disclosure against AAP claims of bargaining 10 seats in sting

Delhi MCD Elections: 'आप' के खिलाफ बीजेपी का नया खुलासा, स्टिंग में 110 सीटों की सौदेबाजी का दावा

Mon, 21 Nov 2022 11:09 AM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Nov 2022 11:09 AM IST
सार

दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। बीजेपी आम आदमी पार्टी पर एट स्टिंग का हवाला देते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Delhi MCD Elections BJP new disclosure against AAP claims of bargaining 10 seats in sting
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। बीजेपी आम आदमी पार्टी पर एट स्टिंग का हवाला देते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली सरकार पर जमकर हमला बोला। संबित पात्रा ने कहा कि आप भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है। केजरीवाल के कई दिग्गजों का स्टिंग हुआ है। आप नेता बिंदू श्रीराम ने स्टिंग ऑपरेशन किया है। रोहिणी के वार्ड 54 से बिंदू को टिकट का वादा था टिकट के बदले 80 लाख रुपये मांगे थे।

विज्ञापन


दिल्ली के लोगों को लुटा जा रहा है- भाजपा विधायक 

स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जनता ने देखा की कट्टर ईमानदार वाले कितने कट्टर भ्रष्टाचारी हैं। इसी स्टिंग में दिनेश श्राफ ने ये भी बताया कि विधानसभा चुनाव में भी पैसे का खेल हुआ। नगर निगम के साथ- साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी टिकटें बेची गई थीं। आप पार्टी ने टिकट खरीदने दलाल भेजे हुए हैं। दिल्ली के लोगों को लूटा जा रहा है। भाजपा विधायक ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो पैसा दे सकता है सिर्फ उसे ही टिकट मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की मांग करते हैं।  ACB  इन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed