फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Mathura Road signal free from ITO to DPS

Delhi : आईटीओ से डीपीएस तक मथुरा रोड सिग्नल फ्री, वाहन चालकों के लिए लगाए गए दिशा-निर्देश

Sun, 26 Feb 2023 04:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 04:07 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Mathura Road signal free from ITO to DPS
demo pic...

आईटीओ से लेकर डीपीएस स्कूल तक मथुरा रोड (दोनों कैरिज्वे) को सिग्नल फ्री कर दिया गया है। मथुरा रोड पर सभी कट (ट्रैफिक सिग्नल) बंद कर दिए गए हैं। मथुरा रोड पर लगने वाले जाम को देखते हुए ये फैसला किया गया है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सुरेंद्र  सिंह यादव ने शुक्रवार शाम को मथुरा रोड का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों व स्थानीय निकायों के अधिकारियों ने बैठक कर मथुरा रोड को सिग्नल फ्री करने का फैसला किया । 

विज्ञापन


मथुरा रोड पर लोगों की सहूलियत के लिए दिशा निर्देश साइनेज व बोर्ड लगाए गए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि लोगों के लिए साइनेज लगाए गए हैं। ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डीपीएस स्कूल, चिड़ियाघर के पास, नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया और प्रगति मैदान के गेट नंबर -10 के पास कुल चार अंडरपास हैं। 
विज्ञापन


लाजपत नगर की तरफ से लाला लाजपत राय मार्ग पर डीपीएस स्कूल की तरफ जाने वाला कट बंद कर दिया है। अब लोग कुछ दूर जाकर अंडरपास-1 से यू-टर्न लेकर डीपीएस स्कूल  व निजामुद्दीन जा सकते हैं। दूसरा, चिड़िया घर के सामने से जाकिर हुसैन मार्ग की तरफ वाले  वाला कट बंद कर दिया गया है। अब प्रगति मैदान व आईटीओ से आकर जाकिर हुसैन मार्ग की तरफ व खान मार्केट जाने वाले लोग अंडरपास-2 से यू-टर्न लेकर जा सकते हैं। तीसरा, भैरो मार्ग व आईटीओ से आकर हाईकोर्ट व इंडिया गेट वाला कट भी बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भैरों मार्ग व आईटीओ से आने वाले लोग अंडरपास-2 से यू-टर्न लेकर शेरशाह रोड होकर इंडिया गेट जा सकते हैं। इंडिया गेट से शेरशाह रोड होकर मथुरा रोड से दाएं चिड़ियाघर व लाजपत नगर जाने वाला कट बंद दिया गया है। लोग अंडरपास-3 से यू-टर्न लेकर जा सकते हैं। भगवान दास रोड से भैरो मार्ग की तरफ मथुरा रोड पर कट बंद कर दिया गया है। अब लोग अंडरपास-4 से यू-टर्न  लेकर जा सकते हैं। 

पहले भी सिग्नल फ्री करने की कोशिश की गई थी 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार कुछ महीने पहले भी मथुरा रोड को सिग्नल फ्री करने की कोशिश की गई थी। मथुरा रोड को सिग्नल फ्री करने के लिए मथुरा रोड पर सभी कट को अस्थायी बेरीकेड लगाकर बंद कर दिया गया था। मगर ये कोशिश कामयाब नहीं हुई थी। ट्रायल के दौरान काफी जाम लग गया था और पुलिस को ये प्लान छोड़ना पड़ा था।

खामियों को दूर कर सिग्नल फ्री किया गया है
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार विशेष पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने सभी लोगों के साथ कई बैठकें की हैं। मथुरा रोड पर जो खामियां थीं  उनको पूरा किया गया है। इस बार विशेष तैयारियां की गई हैं। काफी मात्रा में साइनेज लगाए गए हैं। कट बंद होने के काफी पहले साइनेज लगाए गए हैं। ताकि लोगों को पता लग जाए। 


कई जगह ट्रैफिक मिक्स होने से आईं थीं परेशानियां
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मथुरा रोड को सिग्नल फ्री बनाने के लिए पहले काफी परेशानी आई थी। भैरो रोड व चिड़ियाघर के पास ट्रैफिक क्रॉस व मिक्स हो रहा था। अंडरपास तीन से जब ट्रैफिक निकलता है तो वह लेफ्ट में रहता है। लेफ्ट में बसें रहती हैं। इस कारण जाम लग जाता  था। ऐसा ही नेशनल स्पोर्ट्स क्लब व चिड़िया घर के सामने हुआ था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने स्थानीय निकायों को पत्र लिखा था। इस बार इन खामियाें को दूर कर अंडरपास को शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed