फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Mass marriage of 100 girls from deprived and neglected families

Delhi: वंचित व उपेक्षित परिवारों की 100 कन्याओं का सामूहिक विवाह, सेवा भारती ने किया कार्यक्रम का आयोजन

Thu, 26 Jan 2023 05:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 26 Jan 2023 05:02 PM IST
सार

आज अट्ठारह स्थानों पर हुए इन विवाह समारोह में इन सभी बातों की स्पष्ट झलक दिखाई पड़ी।  साथ ही उन्होंने सेवा कार्य कर रहे सभी कार्यकर्ताओं व परिवारों का आभार जताया जो सेवा भारती के इस अभियान का हिस्सा बने। साथ ही उन्होंने कहा कि सेवा भारती समाज के उन सहयोगी व दानदाताओं का विशेष आभार प्रकट करती है जिनके योगदान से आज का यह आयोजन सफल बना। 
 

विज्ञापन
Delhi Mass marriage of 100 girls from deprived and neglected families
100 कन्याओं का सामूहिक विवाह - फोटो : जी पाल

विस्तार

यदा कदा होने वाले सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमों में पिछले कुछ वर्षों में बड़ा ही सकारात्मक परिवर्तन देखा जा रहा है । समाज के कमजोर वर्गो के बीच काम कर रही सेवा भारती एक ओर  जहां उपेक्षित वर्ग के सामाजिक उत्थान के प्रति निरंतर प्रगतिशील है तो दूसरी ओर  इस समाज को अपने दम पर आत्मनिर्भर बनाने के सभी प्रयासों के बीच विशेष रूप से चलाये जा रहे सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रमों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।  जो हर वर्ष के वैवाहिक आवेदनों के साथ साथ आयोजन स्थलों  की संख्या में लगभग दुगने से भी ज्यादा है। 

विज्ञापन

 
इसी क्रम में  26  जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर  दिल्ली में 18 अलग अलग स्थानों पर कुल 120 से अधिक सामुदायिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किये गए। पिछले 20 वर्षों से सेवा भारती लगातार इस प्रकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसमे 1700 से अधिक की संख्या में विवाह सम्पन्न हुए हैं। 
विज्ञापन


सेवा भारती दिल्ली के महामंत्री श्री सुशील गुप्ता के अनुसार " जाति, भाषा, क्षेत्र, मत-संप्रदाय, ऊँच-नीच, अमीर-गरीब आदि के नाम पर बिखरे हुए समाज को एक सूत्र में पिरोने के छोटे से प्रयास का नाम ही सेवा भारती है। समाज में एक ओर जहाँ बड़ी मात्रा में वंचित-उपेक्षित वर्ग है, वहीं दूसरी ओर ज़िम्मेदार व संस्कारित संपन्न समाज भी है। इन दोनों के बीच की कड़ी का दूसरा नाम ही सेवा भारती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन व संस्कार के माध्यम से आज के सेवित जन आने वाले कल के सेवक बनें। सेवा भारती इसी उद्देश्य की पूर्ति में पिछले 43 वर्षों से प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये सामूहिक विवाह मात्र दो वंचित परिवारों के युवाओं का मिलन ही नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सकारात्मक सोच व वंचित समाज के लिये एक जुट होकर खड़े रहने की मिसाल को भी दर्शाता है। ये सामूहिक विवाह दर्शाते हैं  कि सभी कार्य सरकार नहीं कर सकती और समाज के अपने कर्तव्य भी हैं और इसकी शक्ति भी असीमित है। 

आज अट्ठारह स्थानों पर हुए इन विवाह समारोह में इन सभी बातों की स्पष्ट झलक दिखाई पड़ी।  साथ ही उन्होंने सेवा कार्य कर रहे सभी कार्यकर्ताओं व परिवारों का आभार जताया जो सेवा भारती के इस अभियान का हिस्सा बने। साथ ही उन्होंने कहा कि सेवा भारती समाज के उन सहयोगी व दानदाताओं का विशेष आभार प्रकट करती है जिनके योगदान से आज का यह आयोजन सफल बना। 


उल्लेखनीय है सेवा भारती देश भर में आर्थिक रूप से कमजोर पक्षों हेतु इस प्रकार के सामूहिक  विवाह समारोह का आयोजन करती है और विगत कुछ समय से समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से सेवा भारती का यह विशेष अभियान समाज के एकीकरण की दृष्टि से अत्यंत ही सफल हो रहा है और निश्चित रूप से यह भविष्य में एक नई क्रांति लाएगा जिसमे समाज में निर्धन-धनी, जातिगत, भाषा, क्षेत्र, मत-संप्रदाय आदि के भेदभाव को कम किया जा सकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed