फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi liquor scam case reaction Sanjay Singh arrest in connection Atishi and sambit patra

शराब घोटाला: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर AAP-BJP आमने सामने, पात्रा के वार पर आतिशी ने पूछे ये सवाल

Thu, 05 Oct 2023 02:35 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 02:35 PM IST
सार

दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आप और भाजपा के बीच बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Delhi liquor scam case reaction Sanjay Singh arrest in connection Atishi and sambit patra
आतिशी और संबित पात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आप और भाजपा के बीच बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी बीजेपी मुख्यालय का घेराव कर रही है। 

विज्ञापन

भाजपा बोली- भ्रष्टाचार करना आप का चरित्र
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली में खुले तौर पर भ्रष्टाचार हुआ है। खुले तौर पर भ्रष्टाचार करना आप का चरित्र है और जब वे पकड़े जाते हैं तो वे इस पर राजनीति शुरू कर देते हैं।


 

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में दोषियों को उनकी धोखाधड़ी की भयावहता के आधार पर बढ़ते क्रम में पकड़ा जाएगा। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी इस मामले में दूसरी हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी है। आप सांसद संजय सिंह को शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशी ने पूछे सवाल
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इस जांच में ईडी और सीबीआई ने पिछले 15 महीनों से 500 से ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया है। इन अधिकारियों ने हजारों जगहों पर छापेमारी की है। लेकिन उन्हें किसी भी भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला। 
 



आगे कहा कि वे अदालत में कोई सबूत पेश नहीं कर पाए। उन्होंने मनीष सिसोदिया के कार्यालय और आवास पर छापा मारा। उन्हें वहां भी कुछ नहीं मिला। लेकिन बीजेपी को किसी सबूत की जरूरत नहीं है। बिना किसी सबूत के मनीष सिसौदिया को गिरफ्तार किया गया और अब वही कहानी संजय सिंह के साथ दोहराई जा रही है। 

विज्ञापन

गोपाल राय ने पूछा आखिर गिरफ्तारी क्यों
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अचानक ऊपर से निर्देश आया कि संजय सिंह को गिरफ्तार करो। उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। आखिर, ये गिरफ्तारी क्यों हुई। बीजेपी के प्रवक्ता सुबह से बेसुरा राग अलाप रहे हैं। एमसीडी चुनाव में बीजेपी के नेता झूठी खबरें प्लांट करवाते थे। किसी तरह से दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बदनाम किया जाए। क्योंकि, निगम चुनाव में सारे सर्वे कह रहे थे कि बीजेपी हार रही है। 

इंडिया गठबंधन को तोड़ने की साजिश
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी का सारा झूठा प्रचार धरा रह गया। आज देश में इंडिया गठबंधन बनने के बाद नई परिस्थिति बनी है। उम्मीद थी कि बेरोजगारी की समस्या का समाधान होगा। बीजेपी और नरेंद्र मोदी से आशा थी कि महंगाई कम होगी। गरीबी दूर होगी। आज लोगों को दो वक्त की रोटी नहीं मिल रही। पूरे देश में खौफ पैदा किया जा रहा है कि कोई भी खिलाफ बोलेगा तो ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स है। 

पत्रकारों और टीएमसी पर कार्रवाई
आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के एक या दो नहीं, सभी को गिरफ्तार कर लोगे, तो झुकने को तैयार नहीं है। लोकतंत्र के लिए आवाज उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे। देश में जिस तरह माहौल बनाया है। पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया। तृणमूल सांसदों को गिरफ्तार किया। बिना सबूत के संजय सिंह को गिरफ्तार किया। आज बीजेपी नेता कह रहे हैं कि और भी नेता गिरफ्तार होंगे। ये देश के दूसरे विधानसभा चुनाव हार रहे हैं।

गोपाल राय बोले- हम डरने वाले नहीं हैं

गोपाल राय यहीं नहीं रुके बल्कि आगे कहा कि ये डर और बौखलाहट दिख रही है। विपक्ष के नेताओं को जेल में भेज दो। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव और वाईएसआर को भी जेल के भीतर डाल दो। गिरफ्तारियां करते रहो। आपकी हार की तैयारी होगी। इस तानाशाही के खिलाफ बीजेपी के मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। सड़क से न्यायालय तक लड़ाई जारी रहेगी। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे।

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके पिता बोले...
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उनके पिता दिनेश सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ईडी ने वही किया जो उनके आकाओं ने आदेश दिया था। उन्हें मेरे घर में कुछ नहीं मिला है। अगर किसी को कुछ नहीं मिल रहा, तो लंबा टटोलेगा ही ना। उन्हें कुछ नहीं मिला, इसलिए समय लगा।
 

आप का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन
मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री आतिशी ने कहा कि पिछले चार दिनों से इस देश में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है। पहले पत्रकारों के घरों पर छापेमारी की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को हिरासत में लिया गया। ईडी की छापेमारी में संजय सिंह के घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह एक अघोषित आपातकाल है क्योंकि बीजेपी जानती है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव हार जाएंगे। आप शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रही है। लेकिन पुलिस हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीट रही है। आपातकाल में भी यही हुआ था और आज अघोषित आपातकाल में भी वही हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed