फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi likes Saturdays for vaccines

टीके के लिए दिल्ली को शनिवार पसंद है

Sun, 08 May 2022 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Delhi likes Saturdays for vaccines
नई दिल्ली। राजधानी में टीकाकरण को लेकर अनोखा ट्रेंड देखने को मिलने कोे मिला है। सप्ताहांत पर सबसे अधिक टीकाकरण दर्ज हो रहा है। अधिकतर लोग रविवार को घर से निकलने के बजाय शनिवार को टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि बीते 28 दिन में दिल्ली वालों ने सबसे अधिक संख्या में शनिवार को ही टीके के दिन के रूप में चुना है।
विज्ञापन

कोविन वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरी खुराक लेने वालों का आंकड़ा एहतियाती व पहली खुराक से अधिक है। वहीं, एहतियाती खुराक लेने वालों की संख्या पहली खुराक से अधिक है। बीते 10 अप्रैल को देशभर में एहतियाती खुराक को आम लोगों के लिए शुरू किया गया था। इसके अगले दिन सात हजार से अधिक लोगों ने एहतियाती खुराक ली थी। वहीं, 23 अप्रैल यानी शनिवार को यह आंकड़ा 25 हजार पार कर गया। वहीं, दूसरी खुराक लेने वालों का आंकड़ा 40 हजार व पहली खुराक का आंकड़ा 12 हजार के पार रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

आंकड़ों से पता चलता है कि इसके अगले दिन रविवार को टीकाकरण केंद्रों पर कम भीड़ दर्ज की गई है। यही वजह है कि 24 अप्रैल को केवल 5507 लोगों ने खुराक की। पहली खुराक वालों की संख्या सिर्फ 954 व दूसरी खुराक वालों की संख्या सिर्फ 2520 रही। लेकिन इसके अगले शनिवार को एक बार फिर टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ बढ़ी और 30 अप्रैल को दिल्ली में सबसे अधिक 28,955 लोगों ने एहतियाती खुराक ली। इसी तरह दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या भी सबसे अधिक 42229 रिकॉर्ड की गई। वहीं, पहली खुराक लेने वालों की संख्या 12115 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, एक मई यानी रविवार को एक बार फिर टीकाकरण केंद्र खाली रहे। इस कड़ी में रविवार को सिर्फ 6156 लोगों ने एहतियाती खुराक, 2467 लोगों ने दूसरी व सिर्फ 952 लोगों ने पहली खुराक ली। बीते शनिवार को टीकाकरण केंद्रों पर फिर भीड़ बढ़ी और 22 हजार से अधिक लोगों ने एहतियाती खुराक ली। वहीं, 23 हजार से अधिक लोगों ने दूसरी व पांच हजार से अधिक लोगों ने पहली खुराक ली है। हालांकि, रविवार दोपहर दो बजे तक सिर्फ 609 लोगों ने ही एहतियाती, 241 लोगों ने दूसरी व सिर्फ 55 लोगों ने पहली खुराक ली थी।

संक्रमण दर बढ़ने से खुराक लेने वालों का आंकड़ा बढ़ा
इस संबंध में लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सु्रेश कुमार कहते हैं कि बीते दिनों से दिल्ली में लगातार कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव देखे जा रहे हैं। इस बीच संक्रमण दर भी चार फीसदी से अधिक बनी हुई है। यही वजह है कि टीके की खुराक लेने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसमें भी दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या इसलिए अधिक हो सकती है क्योंकि, दिल्ली की एक बड़ी आबादी पहली खुराक ले चुकी है। इस वजह से दूसरी व एहतियाती खुराक लेने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या भी कम होगी व सिर्फ एहतियाती खुराक के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
------
बीते 28 दिनों में खुराक लेने वालों आंकड़ा
तारीख एहतियाती खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक
10 अप्रैल 2020 389 448
11 अप्रैल 7552 12776 3653
16 अप्रैल 11499 17551 8331
17 अप्रैल 3978 639 359
23 अप्रैल 25782 40659 12223
24 अप्रैल 5507 2520 954
28 अप्रैल 24403 28317 8127
30 अप्रैल 28955 42229 12115
एक मई 6156 2467 952
दो मई 21225 19980 4957
तीन मई 4117 1404 389
चार मई 11450 10742 2532
पांच मई 18758 19443 4595
छह मई 11415 11480 2619
सात मई 22879 23271 5702
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed