फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Knife injured when he called a thief on WhatsApp two accused arrested

दिल्ली: व्हाट्सएप पर चोर कहा तो चाकू घोंपकर घायल कर दिया, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Mar 2022 08:42 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 25 Mar 2022 08:42 AM IST
सार

पीड़ित नकुल आरोपियों विवेक बंसल, रिजवान, मोनू, नमन और शिवम को पहले से जानता था कि ये आपराधिक प्रवृति के लोग है। नकुल ने करीब तीन सप्ताह तक व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर रखा कि ये सभी चोर हैं।

विज्ञापन
Delhi: Knife injured when he called a thief on WhatsApp two accused arrested
युवक को चाकू से हमला कर घायल करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

व्हाट्सएप पर चोर कहने पर स्थानीय बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को कई चाकू मारे थे। पीड़िता ने उन्हें व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर चोर कहा था। पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी विवेक बंसल उर्फ चिक्की उर्फ चुन्नू और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से सराय रोहिल्ला और गाजियाबाद के कौशांबी में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाशों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू व चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस फरार बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

उत्तरी जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी के अनुसार होली वाले दिन यानि 18 मार्च को एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने की सूचना मिली थी। घायल नकुल ने पुलिस को बताया कि होली वाले दिन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह चुन्नी वाला पार्क के पास था, तभी मोनू नामक युवक अपने छह-सात दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। ये लोग उसे मारने लग गए। नकुल जान बचाने के लिए भागकर अपने दोस्त के घर में घुस गया और खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। आरोपियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और पीटते-पीटते नकुल पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

मोबाइल सर्विलांस की मदद से पकड़े आरोपी

मामला दर्जकरसराय रोहिल्ला थानाध्यक्ष शीशफल, एसाअई विनोद नैन व मनोज की टीम ने जांच शुरू की। इस टीम ने मोबाइल सर्विलांस से दो आरोपी विवेक बंसल व रिजवान को कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की आपराधिक प्रवृति के बारे में जानता था नकुल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित नकुल आरोपियों विवेक बंसल, रिजवान, मोनू, नमन और शिवम को पहले से जानता था कि ये आपराधिक प्रवृति के लोग है। नकुल ने करीब तीन सप्ताह तक व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर रखा कि ये सभी चोर हैं। ये बात मोनू को पता चल गई थी।

चोर लिखने का बदला लेने के लिए आरोपियों ने नकुल पर जानलेवा हमला किया था। वारदात के बाद आरोपी आगरा व लखनऊ फरार हो गए थे। कुछ दिन वहां रहने के बाद ये दिल्ली आ गए थे और दिल्ली के केशवपुरम में रह रहे थे। पुलिस मोनू, नमन और शिवम आदि की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed