फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Kejriwal said- AAP has changed the outlook of the country's politics.

Delhi : केजरीवाल बोले- AAP ने देश की राजनीति का नजरिया बदला, कांग्रेस की कर्नाटक में जीत हमारे मेनिफेस्टो पर

Mon, 22 May 2023 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 06:10 AM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा का गढ़ माना जाता है। इसके बावजूद भी आप ने भाजपा समेत दूसरी पार्टियों को हराया। आम आदमी पार्टी ने देश के अंदर राजनीति की पूरी व्याख्या बदलने की कोशिश की है। उदाहरण के तौर पर हम कर्नाटक का चुनाव ले सकते हैं। कर्नाटक में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो पर चुनाव जीती है।

विज्ञापन
Delhi: Kejriwal said- AAP has changed the outlook of the country's politics.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले आप के सभासदों और चेयरमैन ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि निकाय चुनाव में आप को मिली जीत संकेत दे रहा है कि अब उत्तर प्रदेश की जनता भी आप की सरकार बनाने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


इस चुनाव में आप को उत्तर प्रदेश में धमाकेदार एंट्री मिली है और आप अगला विधानसभा चुनाव पूरे दम-खम के साथ लड़ेगी। दरअसल आप ने देश में राजनीति का नजरिया बदला है। अब कांग्रेस और भाजपा भी आप के मेनिफेस्टो पर जनता से वोट मांगती हैं। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा का गढ़ माना जाता है। इसके बावजूद भी आप ने भाजपा समेत दूसरी पार्टियों को हराया। आम आदमी पार्टी ने देश के अंदर राजनीति की पूरी व्याख्या बदलने की कोशिश की है। उदाहरण के तौर पर हम कर्नाटक का चुनाव ले सकते हैं। कर्नाटक में कांग्रेस आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो पर चुनाव जीती है। आम आदमी पार्टी कहती है कि हम बिजली फ्री देंगे तो कांग्रेस ने भी बिजली फ्री देनी की बात की। आप कहती है कि हम बेरोजगारी भत्ता देंगे तो कांग्रेस भी बेरोजगारी भत्ता देने की बात कहती है। हम मुफ्त राशन देने की बात कहते हैं तो कांग्रेस भी मुफ्त राशन देने की बात कहती है। हम महिलाओं को एक-एक हजार रुपये देने की बात कहते हैं तो वो भी देने की बात कहते हैं। अब तो भाजपा वालों ने भी ये कहना चालू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दलों के 40 सभासदों ने थामा आप का दामन 
उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद के चार चेयरमैन पदों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। साथ ही नौ नगर पंचायत के चेयरमैन पदों पर जीत हुई है। इसके अलावा 100 से अधिक वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। दूसरे दलों से जीत दर्ज करने वाले 40 सभासदों ने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस तरह अब यूपी नगर निकाय में आम आदमी पार्टी के 150 से अधिक सभासद हो गए हैं।

संगठन को करेंगे मजबूत
केजरीवाल ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए संगठन बहुत जरूरी होता है। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन अभी मजबूत नहीं है। हर गांव के अंदर हर बूथ पर 10-10 लोगों की कमेटी बनाएंगे। यह कमेटी बनने पर आप को उत्तर प्रदेश में कोई रोक नहीं सकता है। 

शरद, उद्धव और ममता से मिलेंगे केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष से समर्थन जुटाने की मुहिम में लगे है। रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात करने के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मुंबई जाकर उद्धव ठाकरे व शरद पवार से भी मुलाकात करने की तैयारी में है। आप सूत्रों के अनुसार शरद पवार और उद्धव ठाकरे से 24 मई को मुंबई में मुलाकात करेंगे। 25 मई को मुंबई में ही शरद पवार से मिलेंगे। इससे पहले पहले 23 मई को कोलकाता जाकर ममता बनर्जी से भी मिलेंगे। 

अजय माकन ने केजरीवाल से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की यात्रा से 'सबक लेने' के लिए कहा
दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण के संबंध में केंद्र के अध्यादेश पर विवाद के बीच दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अजय माकन ने दिवंगत शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए एक सलाह दी है। 


माकन ने केजरीवाल से कहा कि वे दिवंगत कांग्रेस नेता के दिल्ली की भलाई के लिए किये गये कार्यों से सबक लें। माकन ने अपने निजी ट्विटर हैंडल पर सीएम केजरीवाल को याद दिलाया कि उन्होंने (दीक्षित ने) दिल्ली की बेहतरी के लिए लड़ाई लड़ी थी। माकन ने कहा कि मुझे उम्मीद है वर्तमान मुख्यमंत्री इस यात्रा पर ध्यान देंगे और इससे सीख लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed