फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi jal board said drinking water supply will be affected in almost all areas of delhi on saturday

दिल्लीवासियों पर दोहरी मार : आज घरों में नहीं आएगा पीने का पानी, सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट खाली

Sat, 01 May 2021 12:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 May 2021 12:11 AM IST
सार


कोरोना का संकट पहले से ही झेल रहे दिल्ली वासियों को अब दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। इस तपती गर्मी में उनकी पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी गई है

विज्ञापन
delhi jal board said drinking water supply will be affected in almost all areas of delhi on saturday
दिल्ली में पानी की किल्लत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना का संकट पहले से ही झेल रहे दिल्ली वासियों को अब दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। इस तपती गर्मी में उनकी पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की खबर है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि शनिवार को दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में पेय जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि शुक्रवार को हरियाणा से यमुना में कम पानी छोड़ा गया, जिस वजह से दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जलापूर्ति करने के लिए पर्याप्त पानी ही नहीं है।  

विज्ञापन


दिल्ली वासियों के लिए वाकई यह कठिन दौर है। उन्हें घर से बाहर कोरोना का खतरा है, लेकिन सुकून से वह अपने घर में भी नहीं रह सकते। दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि हरियाणा ने यमुना में कच्चा पानी कम छोड़ा है। जिसके कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में उतना पानी नहीं है, जितने से पूरी दिल्ली में पानी की आपूर्ति हो सके। वजीराबाद तालाब के अंदर कच्चे पानी के जलस्तर में भारी गिरावट आई है। वर्तमान में वजीराबाद तालाब का जलस्तर 674.5 फुट के सामान्य के मुकाबले 667.2 फुट ही रह गया है। 
विज्ञापन


यह स्थिति कब तक बनी रहेगी, कह नहीं सकते
दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि ऐसे हालात में मध्य दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दिल्ली छावनी क्षेत्रों में भी पीने के पानी की आपूर्ति शनिवार को प्रभावित रहेगी। वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों और तालाबों के जलस्तर में सुधार होने तक यह स्थिति बनी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed