फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : In MCD elections, there is a challenge to save the credibility of the political parties.

MCD Elections : दिल्ली की सियासत में शुरू हुआ तू डाल-डाल, मैं पात-पात का खेल, निगाहें एक-दूसरे पर

Tue, 08 Nov 2022 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 08 Nov 2022 05:12 AM IST
सार

Delhi : लगातार एमसीडी सत्ता में काबिज भाजपा को जहां फिर से वापसी करने की ललक है, वहीं दिल्ली सरकार में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा से एमसीडी छीन कर पूरे देश में यह सियासी संदेश देने की कोशिश में है कि भाजपा के किले में सेंध आप ही लगा सकती है।

विज्ञापन
Delhi : In MCD elections, there is a challenge to save the credibility of the political parties.
एमसीडी इलेक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी चुनाव में राजनीतिक पार्टियों को साख बचाने की चुनौती है। लगातार एमसीडी सत्ता में काबिज भाजपा को जहां फिर से वापसी करने की ललक है, वहीं दिल्ली सरकार में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा से एमसीडी छीन कर पूरे देश में यह सियासी संदेश देने की कोशिश में है कि भाजपा के किले में सेंध आप ही लगा सकती है। वहीं, अपनी विरासत को वापस लाने की मुहिम में कांग्रेस की टक्कर आप व भाजपा दोनों पार्टियों से है। इसे लेकर तीनों राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवार तय करने में तू डाल-डाल तो मैं पात-पात के एजेंडे पर काम कर रही है।

विज्ञापन


हर बार की तरह इस बार आम आदमी पार्टी एमसीडी चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची निकालने में जल्दबाजी करने के मूड में नहीं दिखाई दे रही। सधे हुए राजनीतिज्ञ की तरह पार्टी की निगाहें भाजपा की पहली प्रत्याशियों की सूची पर है। सियासी दांव किसी तरह से फेल न हो, इसलिए पार्टी पूरी तरह से आंकलन करने बाद ही अपने प्रत्याशियों के नाम का पत्ता खोलेगी। उधर, भाजपा भी प्रत्याशियों के चयन के मामले में पहले पत्ता खोलना नहीं चाह रही। पार्टी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में उतरकर रायशुमारी प्रत्याशियों के मामले में की जा रही है। इसके बाद चयन समिति प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाएगी। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची देखने के बाद ही राजनीतिक गुणा-भाग के तहत सूची जारी की जाएगी। कांग्रेस पार्टी भी प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी करने में जल्दबाजी के मूड में नहीं दिखाई दे रही है। दरअसल तीनों पार्टियों की साख इस बार एमसीडी चुनाव को लेकर दांव पर लगी है। लिहाजा नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद प्रत्याशियों की सूची को लेकर उंहापोह की स्थिति रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप का कूड़े पर जनसंवाद भाजपा से पूछेगी पांच सवाल
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी कूड़े को मुख्य मुद्दा बनाएगी। इसको लेकर पार्टी मंगलवार से दिल्लीभर में जनसंवाद करेगी। इस दौरान लोगों से पांच सवाल पूछे जाएंगे। लोगों को बताया जाएगा कि भाजपा ने पिछले 15 सालों में दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि एमसीडी चुनावों को लेकर पार्टी मंगलवार से दिल्ली के सभी बूथ पर ‘कूड़े पर जनसंवाद’ करेगी। चुनाव में ‘आप’ का केंद्रीय मुद्दा ‘कूड़ा’ होगा।

दिल्ली में सभी बूथ पर पार्टी प्रवक्ताओं के जरिए जनसंवाद होगा। इसी संवाद के आधार पर हम एमसीडी चुनाव लड़ेंगे और एमसीडी में सरकार बनाकर समस्याओं का समाधान करेंगे। विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम पर हुआ था। एमसीडी का चुनाव भाजपा द्वारा दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा करने पर होगा। पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि 20 नवंबर तक दिल्ली के सभी 13,682 बूथों पर जनसंवाद करेगी। जनसंवाद के लिए 600 से ज्यादा प्रवक्ताओं को नियुक्त किया है, उनकी ट्रेनिंग भी हो गई है। जनसभा के दौरान लोगों से कूड़े से संबंधित पांच महत्वपूर्ण प्रश्न पूछेंगे कि क्या कूड़े की सफाई का जिम्मा फिर से उस भाजपा को देंगे जो 15 सालों में यह जिम्मेदारी निभाने में फेल साबित हुई है।  

दिशाहीन हुई भाजपा 
गोपाल राय ने कहा कि भाजपा दिशाहीन पार्टी है। एमसीडी को लेकर पार्टी के पास कोई एजेंडा नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामलीला मैदान में आए, लेकिन 15 साल एमसीडी में सरकार चलाने के बावजूद उनके पास 15 साल की एक भी उपलब्धि गिनाने के लिए नहीं थी। हार के डर से चुनाव टाले, एकीकरण के बाद भी जब हार का डर सता रहा है तो शराब नीति को लेकर झूठ पर झूठ बोलते रहे। 

हर दिन होंगे एक हजार से ज्यादा संवाद
गोपाल राय ने कहा कि हर एक वार्ड में 4 से ज्यादा बूथ संवाद किए जाएं जो कि हर दिन एक हजार से ज्यादा बूथ संवाद होंगे। आप के कार्यकर्ता दिल्ली की हर गली मोहल्ले में जाएंगे। हर एक व्यक्ति से बात करेंगे। यह अब तक का हिंदुस्तान नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा संवाद होगा।

हाईटेक रथ से निकाय रण फतह करने की तैयारी
एमसीडी चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। हर मोर्चे पर राजनीतिक पार्टी तो एक दूसरे को घेर ही रही हैं, साथ ही चुनावी प्रचार में कोई कमी नहीं रह जाए इसे लेकर भी पार्टी संजीदा हैं। भाजपा ने इस बार नुक्कड़ नाटक समेत पारंपरिक बल्कि हाईटेक कैंपेन के माध्यम से प्रचार पर केंद्रित किया है। इसी कड़ी में सोमवार को अधिकारिक तौर पर प्रचार कैंपेन की शुरुआत केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की। उन्होंने 30 प्रचार रथों को रवाना किया गया। 

एमसीडी चुनाव जीतने की मुहिम में जुटी भाजपा प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। एक तरफ पार्टी कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में जुटे है तो दूसरी तरह प्रचार रथ को भी दिल्ली के सभी वार्ड में घुमाया जाएगा। इस रथ के माध्यम से जहां भाजपा सांसद मनोज तिवारी के थीम सांग को बजाया जाएगा, वहीं प्रधानमंत्री के भाषणों की क्लिपिंग दिखाई जाएगी। साथ ही दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार के कारनामों को भी उजागर किया जाएगा। 

फिलहाल 30 प्रचार रथ के माध्यम से दिल्ली के 250 वार्ड में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने की कोशिश की जाएगी। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद इस बेड़े में और रथ को शामिल किया जाएगा। भाजपा के इस रथ को हाईटेक बनाया गया है और चुनाव प्रचार के जरूरत के हिसाब से से डिजाइन किया गया है। ब्यूरो 


भाजपा का वादा, गरीबों को मिलेगा मकान
चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां वादों की झड़ी लगानी शुरू कर देती है। घोषणा पत्र में तो कई वादे किए ही जाते हैं, इसके पहले भी पार्टी अपना रोड मैप पेश करती हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने एमसीडी सत्ता में आने के साथ ही गरीबों को अपार्टमेंट में फ्लैट देने का वायदा किया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सरकार आते ही वो दिल्ली में गरीबों को ‘जहां झुग्गी वहां मकान योजना’ के तहत अपार्टमेंट में फ्लैट देना शुरू करेंगे। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार अभी तक 3 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मकान मंजूर कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed