Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: High Court dismisses petition against ban on sale of herbal hookah

दिल्ली: हाईकोर्ट ने हर्बल हुक्का की बिक्री पर रोक के खिलाफ याचिका की खारिज

Tue, 18 Jan 2022 07:15 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 18 Jan 2022 07:15 PM IST
सार

अदालत ने कहा ऐसे में एक रेस्तरां मालिक द्वारा याचिका पर कोई निर्देश नहीं दिया जा सकता। दिल्ली सरकार के वकील संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकारी अधिकारी विशेषज्ञों और व्यापक जनहित के परामर्श से महामारी की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi: High Court dismisses petition against ban on sale of herbal hookah
हुक्का - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को दिल्ली सरकार को रेस्तरां में हर्बल हुक्का की बिक्री और सेवा में हस्तक्षेप नहीं करने का निर्देश देने की मांग याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव ने कहा कि 11 जनवरी को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा कोविड-19 के सकारात्मक मामलों में वृद्धि के कारण पारित एक आदेश के आधार पर सभी रेस्तरां और पब बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


अदालत ने कहा ऐसे में एक रेस्तरां मालिक द्वारा याचिका पर कोई निर्देश नहीं दिया जा सकता। दिल्ली सरकार के वकील संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकारी अधिकारी विशेषज्ञों और व्यापक जनहित के परामर्श से महामारी की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली सरकार के वकील ने रखा तर्क

उन्होंने कहा कि जब पिछले साल नवंबर में अदालत ने रेस्तरां में हर्बल हुक्का की बिक्री की अनुमति देने के लिए एक आदेश पारित किया था, तब कोविड -19 मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई थी। प्रतिबंध का आदेश दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग का था न कि डीडीएमए का।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील अनुभव सिंह ने कहा कि अदालत ने पिछले साल 16 नवंबर को कोविड नियमों के पालन के तहत हर्बल हुक्का की बिक्री और सेवा की अनुमति दी थी। ऐसे में सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप न करने का निर्देश दिया जाए। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि हर्बल हुक्का पर प्रतिबंध संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(द्द), और अनुच्छेद 21 के तहत गारंटीकृत अधिकारों का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed