{"_id":"636371dce6288c755b5558ea","slug":"delhi-high-court-central-government-gave-information-about-the-security-of-subramanian-swamy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईकोर्ट: केन्द्र सरकार ने सुब्रमण्यम स्वामी की सुरक्षा की दी जानकारी, अदालत ने मांगा था जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हाईकोर्ट: केन्द्र सरकार ने सुब्रमण्यम स्वामी की सुरक्षा की दी जानकारी, अदालत ने मांगा था जवाब
Thu, 03 Nov 2022 01:17 PM IST
Digvijay Singh
एनआई, नई दिल्ली
एनआई, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:17 PM IST
सार
हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा था कि वह सुब्रमण्यम स्वामी को उनके निजी आवास पर सुरक्षा प्रदान करने की योजना कैसे बना रही है।
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को अवगत कराया कि भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के निजी आवास पर सुरक्षा संबंधी सभी इंतजाम किए गए हैं। एएसजी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां भी व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी सरकारी आवास छोड़ने के लिए राजी हो गए हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया है कि वह 5 नवंबर को सरकारी आवास खाली कर देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को जेड श्रेणी की सुरक्षा दोबारा वापस नहीं मिलने के मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा था। इसी के साथ होईकोर्ट ने तीन नवंबर तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी थी। हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा था कि वह सुब्रमण्यम स्वामी को उनके निजी आवास पर सुरक्षा प्रदान करने की योजना कैसे बना रही है।
विज्ञापन