फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government ready to fight corona patients will be admitted when oxygen level is 94 home isolation will be stronger

दिल्ली: कोरोना से लड़ाई में केजरीवाल सरकार तैयार, ऑक्सीजन लेवल 94 होने पर भर्ती किए जाएंगे मरीज, मजबूत होगा होम आइसोलेशन

Sun, 26 Dec 2021 03:06 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 26 Dec 2021 03:06 PM IST
सार

होम आइसोलेशन कुल 10 दिनों का होगा। यह तभी खत्म होगा जब मरीज में आखिरी तीन दिनों में किसी तरह के लक्षण नहीं दिखेंगे।

विज्ञापन
delhi government ready to fight corona patients will be admitted when oxygen level is 94 home isolation will be stronger
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : फोटो ग्रैब

विस्तार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर दिल्ली सरकार ने कमर कस ली है। महामारी के समय बेड को लेकर मारामारी न हो इसके लिए सरकार होम आइसोलेशन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। साथ ही ये भी सुनिश्चित की जा रही है कि मरीजों को घर पर सही इलाज मिल सके। 

विज्ञापन


अगर किसी मरीज में गंभीर लक्षण दिखता है और उसका ऑक्सीजन स्तर 94 या उससे नीचे आता है तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना होगा। होम आइसोलेशन कुल 10 दिनों का होगा। यह तभी खत्म होगा जब मरीज में आखिरी तीन दिनों में किसी तरह के लक्षण नहीं दिखेंगे।
विज्ञापन


वहीं, राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही दिल्ली सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। ग्रीन से येलो श्रेणी में पहुंची दिल्ली में सोमवार से रात्रि कर्फ्यू रहेगा। रात 11 से सुबह 5 बजे तक यह प्रभावी रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही आवागमन की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, रात्रि कर्फ्यू के दौरान दुकानें सुबह 10 से रात 8 बजे तक सम-विषम प्रक्रिया के तहत खोलने का प्रावधान है। सभी रेस्तरां में सुबह 8 से रात 10 बजे तक 50 फीसदी ग्राहकों की अनुमति होती है। इसके अलावा 50 फीसदी क्षमता के साथ सार्वजनिक परिवहन सेवा चलाने का प्रावधान है। दिल्ली सरकार ने शनिवार को रात्रि कर्फ्यू लगाने के संकेत दिए थे।


दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के ग्रेप नियम के अनुसार कोरोना के मामले येलो स्थिति में आने पर नाइट कर्फ्यू लगाना चाहिए और राजधानी में कोरोना के मामले येलो स्थिति में आ चुके हैं। इसलिए सरकार ने रात्रि कर्फ्यू का निर्णय लिया है। ग्रेप को चार रंगों में दर्शाया गया है। हर रंग के लिए एक अलग एक्शन प्लान और उसकी शर्तें तय की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed