{"_id":"60e0f8028ebc3ec2073bb0ec","slug":"delhi-government-may-give-permission-to-open-stadium-sports-complex-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार दे सकती है स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कल से खोलने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार दे सकती है स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कल से खोलने की अनुमति
Sun, 04 Jul 2021 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 04 Jul 2021 05:21 AM IST
सार
- फिलहाल स्पा, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स तथा स्विमिंग पूल खुलने की उम्मीद नहीं
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में कोरोना के हालात में सुधार को देखते हुए दिल्ली सरकार और राहत देते हुए सोमवार से स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खोलने की अनुमति दे सकती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार शनिवार को ये जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
फिलहाल मौजूदा राहत सोमवार सुबह पांच बजे तक जारी रह सकती है। वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से गतिविधियों पर प्रतिबंध बढ़ाने को लेकर भी नया आदेश जारी किया जाना है। हालांकि सरकार स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खोलने की अनुमति दे सकती है लेकिन लोगों की भीड़ के कारण दिल्ली मेट्रो ट्रेन समेत सार्वजनिक परिवहन को पूरी क्षमता से चलाने की अनुमति मिलती नजर नहीं आती।
विज्ञापन
अभी मेट्रो व सार्वजनिक बसों को 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ ही चलाया जा रहा है। वहीं सूत्रों के अनुसार स्पा, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स और स्वीमिंग पूल खोलने की अनुमति मिलने की भी उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
डीडीएमए ने पिछले सप्ताह जिम तथा योग केंद्रों को आधी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति प्रदान की थी। वहीं बैंक्वेट, मैरिज हॉल तथा होटलों में 50 लोगों के साथ शादी समारोह आयोजित करने की अनुमति दी थी।