फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government in action Three children died due to medicine given in Mohalla clinic three doctors sacked, inquiry ordered

एक्शन में दिल्ली सरकार: मोहल्ला क्लीनिक की दवा से 16 बच्चे बीमार, तीन की मौत, चार सदस्यीय कमेटी गठित, तीन डॉक्टर बर्खास्त

Mon, 20 Dec 2021 09:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Dec 2021 09:33 PM IST
सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि बच्चों की मौत मामले में अब तक तीन डॉक्टरों को नौकरी से निकाला जा चुका है। साथ ही इन डॉक्टरों का लाइसेंस निरस्त करने के लिए दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) से भी अपील की गई है। 

विज्ञापन
Delhi government in action Three children died due to medicine given in Mohalla clinic three doctors sacked, inquiry ordered
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक में गलत दवा की देने से 16 बच्चे बीमार पड़ गए। इनमें से तीन की मौत हो गई है। मामला संजीदा होने से दिल्ली सरकार ने कार्रवाई करते हुए तीन डॉक्टरों को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं, जांच के लिए चार सदस्यीय एक कमेटी का भी गठन किया है। इसके साथ दिल्ली सरकार ने तीनों डॉक्टरों को लाइसेंस निरस्त करने की अपील दिल्ली मेडिकल काउंसिल से की है।
विज्ञापन


इससे पहले बीते सात दिसंबर को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनील कुमार ने दिल्ली स्वास्थ्य विभाग को एक चिट्ठी लिखी। इसमें बताया गया था कि मोहल्ला क्लीनिक में गलत दवा देने की वजह से 16 बच्चे बीमार पड़ गए। इन्हें कलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन बच्चों की मौत भी हुई। यह दवा चार वर्ष से कम आयु के बच्चों को नहीं दी जाती है। 
विज्ञापन


महानिदेशक ने तत्काल इस दवा पर रोक लगाने और भंडारण से भी इसे हटाने की अपील की। उन्होंने यहां तक लिखा है कि ओमेगा फॉर्मास्युटिकल कंपनी की ओर से यह दवा डेक्सट्रोमेथार्फन बनाई जा रही है। इसे लेकर केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) भी दिशा निर्देश जारी कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह चिट्ठी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई और इसे लेकर दिल्ली सरकार पर विपक्षी दल भी आरोप लगाने लगे जिसके बाद देर शाम स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस कान्फ्रेंस में अहम जानकारी साझा की।इस बारे में सत्येंद्र जैन ने बतायाय कि इस घटना में अब तक तीन डॉक्टरों को नौकरी से निकाला जा चुका है। 

साथ ही इन डॉक्टरों का लाइसेंस निरस्त करने के लिए दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) से भी अपील की गई है। दिल्ली सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। मुख्य जिला चिकित्सीय अधिकारी डॉ. गीता की निगरानी में यह कमेटी पूरी घटना की जांच करेगी और एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सरकार को सौपेगी। 

स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उधर, दिल्ली स्वास्थ्य निदेशक डॉ. नूतन मुंडेजा का कहना है कि यह मामला काफी पुराना है। इस दवा को हटा लिया गया है। साथ ही सभी को निर्देश भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed