{"_id":"65727166846912145802e5c3","slug":"delhi-gogamedi-was-murdered-due-to-caste-remarks-and-land-dispute-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : जातिगत टिप्पणी व भूमि विवाद के चलते हुई गोगामेड़ी की हत्या, आरोपी शूटर्स की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : जातिगत टिप्पणी व भूमि विवाद के चलते हुई गोगामेड़ी की हत्या, आरोपी शूटर्स की तलाश जारी
Fri, 08 Dec 2023 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Dec 2023 06:59 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में पता चला है कि गोगामेड़ी लगातार जातिगत टिप्पणियां भी कर रहे थे।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या भूमि विवाद, रंगदारी वसूलने में टांग अड़ाने, लारेंस के गुर्गों को पकड़वाने के चलते हुई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में पता चला है कि गोगामेड़ी लगातार जातिगत टिप्पणियां भी कर रहे थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों शूटरों ने जब राहगीर से स्कूटी छीनी थी उसी समय उन्होंने अपने मोबाइल वहीं फेंक दिए थे। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि दोनों शूटर अभी जयपुर या राजस्थान में ही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि इन दोनों शूटरों को किसी ने पनाह दे रखी है। स्पेशल सेल की कई टीमें दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में दबिश दे रही है। स्पेशल सेल की टीमें डंप डाटा के आधार पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में गोगामेड़ी की हत्या के पीछ लारेंस बिश्रोई और उसके गुर्गे राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा का कनेक्शन स्पष्ट तौर पर सामने आ चुका है। रोहित गोदारा ने तो सोशल मीडिया पोस्ट पर सुखदेव की हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लारेंस बिश्रोई-रोहित गोदारा और करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के बीच विवाद काफी समय से जारी था।
विज्ञापन
रंगदारी न देने को कहते थे गोगामेड़ी
पुलिस जांच में पता चला है कि लाॅरेंस गैंग जहां रंगदारी मांगता था वहां पहुंचकर गोगामेड़ी पीड़ित को रंगदारी देने से मना कर देते थे और कहते थे कि मैं देख लूंगा। यही नहीं उनकी जातिवादी टिप्पणियों से गिरोह में शामिल संबंधित जातियों के गैंगस्टर में रोष बढ़ता जा रहा था। बताया जा रहा कि एक शूटर से गोगामेड़ी का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी वजह से अमेरिका में बैठे बीकानेर के लूणकरणसर के रहने वाले रोहित गोदारा ने यह हत्या कराई।