फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Four people of the family killed in Palam, Delhi

Delhi Murder: बेटे ने मां-बाप समेत चार लोगों की बेरहमी से की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
सार

आरोपी नशा करता था और घर वालों से पैसे मांगता था। घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने घरवालों की हत्या की साजिश रची।

Delhi : Four people of the family killed in Palam, Delhi
demo pic...

विस्तार

दिल्ली के पालम इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की खबर है। एक युवक ने अपने ही परिवार के चारों लोगों की चाकू मारकर हत्या की है। मारे गए लोगों में माता-पिता, एक बहन और दादी शामिल हैं। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नशा करता है और घर वालों से पैसे मांगता था। घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।



जानकारी के मुताबिक, पालम इलाके में युवक ने अपने ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की है। उसने बेरहमी से उनका गला काटा और चाकू से अन्य जगह पर हमला किया। आरोपी केशव (25) ने अपनी दादी दीवानो देवी (75), पिता दिनेश (50) मां दर्शना और बहन उर्वशी (18) की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करता था और घर वालों से पैसे मांगता था। घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने घरवालों की हत्या की साजिश रची। घर वाले अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं तो उसने सभी को अलग-अलग फ्लोर पर जाकर मारा है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि ऊपर वाले फ्लोर में चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और चारों लोग लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पालम पुलिस ने केशव को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


पैसे देने से किया इनकार तो कर दी हत्या
आरोपी केशव काफी समय से नशा करता था। वह गांजा पीता था। आए दिन घरवालों से पैसा मांगता था। रात को भी उसने सबसे पहले दादी से पैसे मांगे। दादी ने पैसे नहीं दिए तो उसने दूसरी मंजिल पर चाकू से गोदकर दादी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने मां से मांगे। मां ने पैसे देने से मना कर दिया तो फिर मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पिता और फिर सबसे आखिर में छोटी बहन उर्वशी की हत्या की। हत्या करने के बाद आरोपी भाग रहा था। चीखने चिल्लाने की आवाज के बाद चाचा जो कि पड़ोस में रहते हैं वह आए और आरोपी को भागते हुए पकड़ लिया।

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप की वजह से भी था परेशान
आरोपी केशव कुछ समय पहले नौकरी कर रहा था उसके बाद नौकरी भी छूट गई। उसकी नशे की लत को लेकर लेकर परिवार वालों के साथ उसका झगड़ा होता था, केशव गाली गलौज करता था। रोज-रोज के इस झगड़े से वह तंग आ गया था। कुछ समय पहले उसका गर्लफ्रेंड से भी ब्रेकअप हुआ था, जिसकी वजह से भी वह परेशान भी था। रात को घर के सभी सदस्य जागे हुए थे जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed