फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi forcefully change sex of 13 year old boy then many men sexually assaulted him many times DCW help them

दिल्लीः 13 साल के बच्चे का लिंग परिवर्तन कराया, दी हार्मोन की दवाएं, फिर छह लोगों ने महीनों किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 15 Jan 2021 05:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 15 Jan 2021 05:15 PM IST
सार

- दिल्ली महिला आयोग को मिली शिकायत, मामले में दर्ज करवाई एफआईआर, गिरफ्तार हुए अपराधी

विज्ञापन
delhi forcefully change sex of 13 year old boy then many men sexually assaulted him many times DCW help them
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के गीता कॉलोनी से शुक्रवार को एक बेहद झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 13 वर्षीय बच्चे का जबरन लिंग परिवर्तन करवाया गया और लंबे समय तक उसके साथ गैंगरेप होता रहा।

विज्ञापन


पीड़ित बच्चे की मुलाकात आरोपी से लगभग तीन साल पहले लक्ष्मी नगर में एक डांस कार्यक्रम के दौरान हुई। वहां आरोपी ने शुभम ( नाम बदला गया ) से दोस्ती की और उसे अपने साथ डांस सिखाने के बहाने उसे मंडावली ले गया।
विज्ञापन


शुभम ने कुछ समय डांस के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जिसके बदले में आरोपी उसे पैसे भी देते। इस तरह कुछ समय बाद शुभम को आरोपियों ने बोला कि अब उसे यहीं रहना होगा और यहीं काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शुभम को वहां नशीला पदार्थ देने लगे और फिर कुछ दिन गुजरने पर जबरन उसका लिंग परिवर्तन का ऑपरेशन करवा दिया। उस समय शुभम की उम्र मात्र 13 साल की थी | शुभम ने बताया कि उसे ऑपरेशन के बाद हार्मोन भी दिए जाने लगे जिससे वो पूरी तरह से लड़की दिखने लगे।

इसके बाद तो आरोपियों ने शुभम के साथ अत्याचार बढ़ा दिया। मुख्य आरोपी और उसके दोस्त आए दिन शुभम का सामूहिक बलात्कार करने लगे। सिर्फ यही नहीं वहां उनके साथ और लोग भी आने लगे जो शुभम के साथ दुष्कर्म करते थे।

शुभम से भीख भी मंगवाई जाती एवं उसे ट्रैफिक सिग्नल पर किन्नर बनाकर घुमाया जाता। शुभम ने बताया कि अभियुक्त स्वयं भी महिलाओं के वस्त्र पहनकर जिस्मफरोशी करते थे और आने वाले कस्टमरों को मार पीटकर उनके पैसे छीन लेते थे।

शुभम को डराया धमकाया जाता रहा कि अगर वो किसी को बताएगा तो उसे और उसके परिवारवालों को जान से मार दिया जाएगा। कुछ महीनों बाद वहां शुभम के एक परिचित को भी लाकर रखा गया। शुभम उस व्यक्ति को पहले से जानता था क्योंकि जहां शुभम डांस के प्रोग्राम करता था वहां वो कैटरिंग का काम करता था। जब आरोपी शुभम को बाजार भेजते तब वह चुपके से अपनी मां से मिल आता था लेकिन पुलिस को डर के मारे शिकायत नहींं दी।

मार्च 2020 में लॉकडॉउन लगने के बाद एक दिन किसी तरह शुभम और उसका दोस्त वहां से भाग निकले और शुभम की मां के पास पहुंचे। शुभम की मां ने दोनों को एक किराए के घर में रहने की जगह दिलवाई जहां दोनों पीड़ित और शुभम के माता-पिता व भाई रहने लगे।

हालांकि जब दिसंबर में किसी तरह आरोपियों को दोनों का पता मिल गया तो वह उसके घर पहुंच गए और वहां पहुंचकर उसके साथ खूब मारपीट की और उनके पैसे इत्यादि भी छीनकर उन्हें साथ ले गए। फिर दोनों के साथ चारों अभियुक्तों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने शुभम की मां को चुप रहने के लिए बंदूक दिखाकर धमकी भी दी। दो दिन बाद शुभम और उसका दोस्त वहां से भाग निकले और वहां से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाकर छिप गए। वहां उन्हें एक वकील मिला जो उन्हें दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर ले गया।

शुभम ने बताया कि पुलिस बार-बार उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रही थी एवं उसे डरा रही थी कि यदि एफआईआर दर्ज हुई तो उसे भी जेल में जाना पड़ेगा | दिल्ली महिला आयोग की सदस्य सारिका चौधरी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में एफआईआर करवाई।

मामले में सेक्शन 377, 363, 326, 506, 341 और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया एवं दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। दिल्ली महिला आयोग दोनों पीड़ितों को कानूनी सहायता दे रहा है एवं उनके पुनर्वास और सुरक्षा के लिए भी काम कर रहा है।

शुभम ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से मुलाकात की और उन्हें भी अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, 'ये मामला बेहद ही संगीन और दिल दहलाने वाला है। 13 वर्ष की उम्र में ही छोटे से बच्चे का जबरन लिंग परिवर्तन करवाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया जाने लगा और उसे की जिस्मफरोशी के व्यापार में धकेल दिया गया। ये एक बहुत बड़ा रैकेट नज़र आता है। किस्मत से दोनों पीड़ित वहां से बच निकले और दोनों की जिन्दगी बच सकी। पुलिस को जल्द से जल्द सभी अभियुक्तों को गिरफतार करना चाहिए और उन्हें ऐसी सजा मिले जो वो कभी भूल ना पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed