{"_id":"61ff500aabc73a06b32a9801","slug":"delhi-fire-breaks-out-in-karkardooma-court-premises-firefighters-douse-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में लगी आग, फायरकर्मियों ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में लगी आग, फायरकर्मियों ने बुझाई
Sun, 06 Feb 2022 10:05 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:05 AM IST
सार
फायर ब्रिगेड विभाग ने बताया कि कड़कड़डूमा कोर्ट में दूसरी मंजिल पर स्थित अतिरिक्त सत्र न्याायाधीश के कोर्ट रूम नंबर 52 और कॉरिडोर में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर 12 गाड़ियां भेजी गईं।
विज्ञापन
कड़कड़डूमा कोर्ट में आग बुझाते फायरकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट में शनिवार देर रात आग लग गई। कोर्ट में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आग की लपटे उठते देखकर मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग की दर्जनभर गाड़ियां वहां पहुंची। करीब दो घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
आग से दूसरी मंजिल स्थित कोर्ट रूम में रखे कुछ कागजात व फर्नीचर जल गया। पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त् की जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। फर्श बाजार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात करीब 3.23 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित दूसरी मंजिल में आग लग गई है। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 12 गाड़ियां वहां पहुंची। आग कोर्ट परिसर में बी-ब्लॉक स्थित कोर्ट संख्या-52 में लगी थी। देखते ही देखते आग बाहर कॉरिडोर तक पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जिस कोर्ट रूम में आग लगी, वहां अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मंजूषा बाधवा बैठती हैं। सुबह करीब 5.20 बजे आग पर काबू पाया जा सकता। सुबह तक मौके पर कूलिंग का काम जारी था। क्राइम टीम ने मौके का मुआएना कर लिया था। पुलिस आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।