फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi environment minister says that polution hotspot identified in national capital

दिल्ली: अधिक प्रदूषण वाली 150 जगहों की हुई पहचान, प्रदूषण से जंग में निशाने पर 150 हॉटस्पॉट

Tue, 05 Oct 2021 04:58 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 05 Oct 2021 04:58 PM IST
सार

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि इन स्थानों का निर्धारण 'ग्रीन दिल्ली' एप्लीकेशन के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों के आधार पर किया गया है। एक साल में मिलीं 27 हजार में से 23 हजार शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

विज्ञापन
delhi environment minister says that polution hotspot identified in national capital
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में प्रदूषण से जंग को लेकर दिल्ली तैयार हो रही है। इस बार 150 हॉटस्पॉट की पहचान की गई है जहां से प्रदूषण पर वार किया जाएगा। पिछले वर्ष इनकी संख्या 13 थी। इस कड़ी में मंगलवार को ग्रीन वार रूम के लिए 21 सदस्यीय टीम बनाई है जो पूरी सर्दी में 24 घंटे सातों दिन काम करेगी। ग्रीन दिल्ली एप के माध्यम से दिल्ली का कोई भी नागरिक प्रदूषण संबंधी शिकायत ग्रीन वार रूम तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

 
एक साल में 27 हजार में से 23 हजार शिकायतों का निवारण
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में एडवांस ग्रीन वार रूम और ग्रीन दिल्ली एप के आईओएस वर्जन के लॉन्च के मौके पर कहा कि पिछली बार 27 हजार शिकायतें मिली थी। इसमें से 23 हजार शिकायतों का निवारण किया गया है। गोपाल राय ने कहा कि पिछले साल ग्रीन दिल्ली एप केवल एंड्रॉयड फोन पर था, लेकिन आज आईफोन (आईओएस) यूजर्स के लिए भी एप को लांच किया गया है। एप दिल्ली के 27 विभाग का संयुक्त प्लेटफार्म है।
विज्ञापन

शिकायतों पर होती है सभी विभागों की संयुक्त कार्रवाई
उन्होंने बताया कि एप पर जितनी शिकायतें आती हैं, उनपर सभी 27 विभागों के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की जाती है। एप को संचालित करने के लिए हर विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी विभाग की तरफ से नियुक्त कुल ढाई हजार लोगों को ग्रीन वार रूम के जरिए ट्रेनिंग दी गई है। उन सभी लोगों का अलग-अलग बैच तैयार किया है, ताकि एप पर आने वाली शिकायतों को दूर कर सकें।
 पर्यावरण मंत्री के मुताबिक, अभी इस पूरे वार रूम को संचालित करने के लिए 21 सदस्यीय टीम बनाई है, जोकि ग्रीन वार रूम से सर्दी में 24 घंटे सातों दिन काम करेगी।

ग्रीन दिल्ली ऐप पर कर सकते हैं ये शिकायतें
1. औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण होने पर शिकायत कर सकते हैं।
2. पार्क में पत्तियां-बायोमास जल रहा है तो उसकी शिकायत कर सकते हैं।
3. कूड़ा या प्लास्टिक कचरा जल रहा है तो उसकी शिकायत कर सकते हैं।
4. निर्माण-विध्वंस वस्तुएं जल रही हैं और निर्माण क्षेत्र में अत्यधिक धूल उड़ रही है तो उसकी शिकायत कर सकते हैं।
5. दिल्ली के अंदर कूड़ा सड़क किनारे या खाली जगह पर फेंके जाने पर शिकायत।
6. सड़क किनारे या खाली जगह पर कूड़ा फेंका हुआ है और जलाया जा रहा है तो उसकी शिकायत कर सकते हैं।
7. गाड़ी ज्यादा धुआं छोड़ रही है तो उसकी शिकायत कर सकते हैं। 
8. रोड पर गड्ढे ज्यादा हैं और वहां से धूल उड़ रही है तो उसकी शिकायत कर सकते हैं।
9. रोड पर धूल फैली है तो उसकी शिकायत कर सकते हैं।
10. ध्वनि प्रदूषण पर भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed