फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Employees of Northern Corporation will not be involved in vaccination drive

दिल्ली : टीकाकरण में शामिल नहीं होंगे उत्तरी निगम के कर्मचारी, हड़ताल का समर्थन

Sat, 27 Nov 2021 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Nov 2021 05:35 AM IST
सार

हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल पांचवें दिन भी रही जारी। नगर निगम की डिस्पेंसरी और अस्पताल में कार्यरत बाकी डॉक्टरों ने भी हड़ताल पर जाने का लिया फैसला।

विज्ञापन
Delhi: Employees of Northern Corporation will not be involved in vaccination drive
vaccination drive - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने अब कोरोना टीकाकरण में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। टीकाकरण में शामिल डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ ने हिंदूराव अस्पताल की हड़ताल को समर्थन दिया है। साथ ही आगामी सोमवार से काम नहीं करने की जानकारी भी दी है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। इस दौरान एमसीडी डॉक्टर एसोसिएशन ने बैठक के बाद घोषणा की है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा और भविष्य में इस तरह की स्थिति का सही समाधान नहीं मिलेगा तब तक उनकी सेवाएं बाधित रहेगीं।
विज्ञापन


आपातकालीन चिकित्सा को छोड़ अन्य सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहेगीं। संगठन ने नगर निगम प्रशासन को आगामी रविवार तक का वक्त दिया है। सोमवार से सभी कर्मचारी मिलकर हड़ताल करने वाले हैं। इनके साथ नर्स और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ ने भी काम बंद करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संगठनों का कहना है कि कोरोना टीकाकरण में शामिल सभी स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। अगर टीकाकरण आगे जारी रखना है तो कर्मचारियों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। उधर कर्मचारियों के बढ़ते प्रदर्शन को लेकर नगर निगम प्रशासन अभी भी खामोश है। निगम के अधिकारी और मेयर की ओर से अब तक स्वास्थ्य कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं की है। हालांकि इन्होंने दिल्ली सरकार से बजट न मिलने का हवाला जरूर दिया है। 



दिल्ली सरकार से लेकर निगम तक सभी को मेल
एमसीडी डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आर आर गौतम का कहना है कि बीते सोमवार से हिंदूराव अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हर साल निगम की ओर से वेतन को लेकर इस तरह की लापरवाही देखने को मिलती है लेकिन इस बार ठोस समाधान जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘हड़ताल पर जाना हमारी पसंद नहीं है लेकिन खुद अपने परिवार को दुखी रखना भी न्याय नहीं है। इस हड़ताल के लिए सरकारी सुस्त व्यवस्था जिम्मेदार है। नगर निगम से लेकर दिल्ली सरकार तक सभी को मेल करते हुए सोमवार से हड़ताल होने की सूचना दी जा चुकी है।’


डॉक्टरों पर बन रहा दबाव 
हिंदूराव अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के अनुसार उन पर लगातार हड़ताल वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। निगम के अधिकारी और नेता अस्पताल प्रबंधन पर डॉक्टरों के खिलाफ आदेश निकालने का दबाव बना रहे हैं। संगठन के उपाध्यक्ष डॉ. अनीश चौधरी का कहना है कि बार बार बैठक में उनसे प्रदर्शन खत्म करने के लिए कहा जा रहा है।

वेतन की मांग पर अधिकारी लाचारी व्यक्त करते हुए कभी सरकार तो कभी फाइल आने में देरी जैसे हवाले दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सभी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा और खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए ज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed