संसद का काम खत्म कर रात 12 बजे तक चुनाव प्रचार करेंगे भाजपा सांसद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह फैसला पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में मंगलवार को लिया गया। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से भाजपा के प्रचार में आए अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री, नेता और संगठन के नेता पार्टी के लिए सघन प्रचार करेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि दिल्ली चुनाव सिर्फ दिल्ली के लिए सीमित नहीं है। कई अर्थों में यह देश के विकास को लेकर एक नई सोच को स्थापित करने वाली सोच का चुनाव है।
एक तरफ कोई सुविधा न लेने की घोषणा कर सभी सुविधाएं और भारी संख्या में वाहन लेने वाली सरकार है, दूसरी तरफ लालबत्ती लेने की सोच खत्म करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है। जनता को इन दो विचारधाराओं के बीच चुनाव करना है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मुझे लगता था कि मैं दिल्ली को जानता हूं। लेकिन आजकल जब चुनाव प्रचार में लोगों से मिला तो मुझे इसका अहसास हुआ कि दिल्ली उस सोच से बहुत ज्यादा अलग है जिसकी सोच बना ली जाती है। लोगों की उम्मीदें पीएम से बढ़ गई हैं क्योंकि वे उनकी उम्मीदें को आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मेरे कई बार कहने के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने के मुद्दे पर काम नहीं किया। अंततः यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को करना पड़ा।
भाजपा की दिल्ली के लिए विजन प्लान के नाम से अशोक रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा के उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि दिल्ली का विकास तभी होगा, जब यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास होगा। लेकिन दिल्ली सरकार ने दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है। उलटे सरकार ने आयुष्मान और प्रधानमंत्री आवास विकास योजना को रोकने की कोशिश हुई है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए यह दुर्भाग्य की बात है कि दिल्ली को अब तक साफ पानी भी नहीं उपलब्ध कराया जा सका है, जबकि इसकी व्यवस्था स्वयं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथों में थी।