फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Elderly and Divyang will get free entry in World Book Fair

Delhi: विश्व पुस्तक मेले में बुजुर्ग और दिव्यांगों को मिलेगा मुफ्त प्रवेश, 25 फरवरी से प्रगति मैदान में शुरुआत

Wed, 15 Feb 2023 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 06:02 AM IST
सार

वयस्कों के लिए 20 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये का टिकट लगेगा। मेले के लिए टिकट दिल्ली मेट्रो के चुनिंदा स्टेशनों पर एक दिन पहले से मिलने लगेंगे।

विज्ञापन
Delhi : Elderly and Divyang will get free entry in World Book Fair
file pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में बुजुर्गों और दिव्यांगों को मुफ्त में प्रवेश मिलेगा। वयस्कों के लिए 20 रुपये और बच्चों के लिए 10 रुपये का टिकट लगेगा। मेले के लिए टिकट दिल्ली मेट्रो के चुनिंदा स्टेशनों पर एक दिन पहले से मिलने लगेंगे।

विज्ञापन


प्रगति मैदान में 25 फरवरी से 5 मार्च के दौरान नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। इस बार विश्व पुस्तक मेले की थीम आजादी का अमृत महोत्सव है। मेले में आजादी के गुमनाम नायकों पर समर्पित पुस्तकों की शृंखला उपलब्ध रहेगी। खास कर थीम पवेलियन में आजादी के गुमनाम नायकों पर आधारित करीब 200 पुस्तकों की प्रदर्शनी लगेगी। मेले में स्कूल ड्रेस और आई कार्ड के साथ आने वाले बच्चों, आधार या वोटर आईडी के साथ बुजुर्गों और दिव्यांगों को बिना टिकट एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन


पुराने नहीं केवल नए हॉल में लगेगा मेला
प्रगति मैदान के पुराने हॉल में इस बार पुस्तक मेले का आयोजन नहीं होगा। आईटीपीओ के मेला प्रभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पुस्तक मेले के आयोजनकर्ता राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) ने अपने जरूरत के मुताबिक इस बार केवल नवनिर्मित हाल नंबर 2, 3, 4 और 5 को बुक कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठक और प्रकाशक दोनों उत्साहित
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले को लेकर पाठक और प्रकाशक दोनों ही उत्साहित हैं। इस बार मेले में चिल्ड्रन कार्नर, आर्थर कार्नर, युवा कार्नर के साथ सांस्कृतिक व अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में जी-20 सम्मेलन की झलक भी देखने को मिलेगी, यहां जी-20 पर आधारित ढेरों पुस्तकें भी होंगी।


कोरोना के बाद भव्य होगा पुस्तक मेला
कोरोना महामारी के कारण 2021 में नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का आयोजन वर्चुअल हुआ था, 2022 में मेले के आयोजन की तैयारी हो गई थी, लेकिन दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए एनबीटी ने ऐन वक्त पर इसे स्थगित कर दिया था। लंबे अंतराल के बाद आयोजित होने जा रहे पुस्तक मेले की भव्यता और पुस्तक प्रेमियों के उत्साह दोनों दोगुने होने की उम्मीद है। फ्रांस मेले में आगंतुक देश होगा। इसलिए यहां फ्रांसीसी किताबें, बड़ी संख्या में फ्रांसीसी साहित्यकार, प्रकाशक भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed