फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Daughter got bitten by dog mother raped for protesting

दिल्ली: बेटी को कुत्ते से कटवाया, विरोध करने पर मां के साथ किया दुष्कर्म

Wed, 09 Feb 2022 10:09 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 09 Feb 2022 10:09 PM IST
सार

द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना सात फरवरी की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सात फरवरी को बेटी व ननद के साथ सामान लेने बाजार जा रही थी।

विज्ञापन
Delhi: Daughter got bitten by dog mother raped for protesting
दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिंदापुर थाना इलाके में पड़ोसी ने बेटी को कुत्ते से कटवा दिया। बच्ची की मां ने जब विरोध करते हुए कुत्ते को बांधने के लिए कहा तो आरोप झगड़ा करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने मां के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर बिंदापुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपी को बुधवार शाम तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना सात फरवरी की है। पीड़ित परिवार किरण गार्डन बिंदापुर में रहता है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सात फरवरी को बेटी व ननद के साथ सामान लेने बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में पड़ोसी के कुत्ते ने बेटी पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्ते ने उसकी बेटी को कई जगह से काट लिया।

विज्ञापन

आरोपी घर से हो गया फरार

महिला के अनुसार, उसने किसी तरह कुत्ते को बच्ची से दूर किया। महिला बच्ची को लेकर आरोपी के घर गई तो आरोपी उसके साथ मारपीट व गालीगलौच करने लग गया। आरोप है कि उसने महिला के साथ जमकर मारपीट की और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई है। बिंदापुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अपने घर से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed