फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi CTI constitutes 25 trade councils 250 business leaders participated in the program

दिल्ली: सीटीआई ने 25 ट्रेड काउंसिल का किया गठन, कार्यक्रम में 250 व्यापारी नेता शामिल हुए

Mon, 18 Apr 2022 04:46 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 18 Apr 2022 04:46 AM IST
सार

ट्रेड काउंसिल का गठन दिल्ली विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल उपस्थित रहे। इस मौके पर गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी तरह से व्यापारियों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
Delhi CTI constitutes 25 trade councils 250 business leaders participated in the program
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सभी क्षेत्रों के व्यापारियों को एकजुट करने के मकसद से चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने ट्रेड काउंसिल का गठन किया है। इसे लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में 250 शीर्ष व्यापारी नेता शामिल हुए। ट्रेड काउंसिल का मकसद है कि दिल्ली में प्रत्येक तबके के कारोबारियों को साथ लिया जाए। सभी बिजनेस कम्यूनिटी के व्यापारियों  की आवाज सरकार तक पहुंचई जा सके।

विज्ञापन


ट्रेड काउंसिल का गठन दिल्ली विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल उपस्थित रहे। इस मौके पर गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी तरह से व्यापारियों के साथ खड़ी है और इस बार का बजट भी व्यापारियों का व्यापार बढ़ाने के लिए ही बनाया गया है।

विज्ञापन

सीटीआई महासचिव विष्णु भार्गव और रमेश आहूजा ने बताया कि फुटवियर काउंसिल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, फ्लोरमिल काउंसिल के अध्यक्ष राजीव गोयल, मोटर पार्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष विनय नारंग, इंडस्ट्रियल केमिकल काउंसिल के अध्यक्ष आशीष गर्ग, केबल एवं वायर काउंसिल के अध्यक्ष लाजपत बंसल, इलेक्ट्रिकल काउंसिल के अध्यक्ष जगदीश मित्तल, गारमेंट्स काउंसिल के अध्यक्ष रवि जैन, प्लास्टिक कंपाउंड काउंसिल के अध्यक्ष अशोक गोयल, बैंक्वेट काउंसिल के अध्यक्ष रमेश डांग, डाइट एंड न्यूट्रिशन काउंसिल के अध्यक्ष शिखा शर्मा, मेकअप एंड ब्यूटी काउंसिल की अध्यक्ष मीनाक्षी दत्त, प्रिंट एंड पैकिंग काउंसिल के अध्यक्ष संदीप बंसल, टीलीफ काउंसिल के अध्यक्ष रविंद्र गोयल, स्पोर्ट्स एंड फिटनेस काउंसिल के अध्यक्ष रिषी उचाना, लेडीज गारमेंट काउंसिल के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन को बनाया गया है। 

सरकार तक बात पहुंचाएंगी काउंसिल

सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि सीटीआई एक प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए व्यापारी वर्ग अपनी बात, सुझाव, शिकायत, मांग सरकार तक पहुंचा सकते हैं। व्यापारी भी लंबे समय से ट्रेड काउंसिल के गठन की मांग कर रहे थे। प्रयास है कि अगले 6 महीने में विभिन्न व्यापार जगत से 100 काउंसिल का गठन किया जाएगा। काउंसिल में महिला कारोबारियों को भी प्राथमिकता दी गई है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से समय-समय पर बिजनेस फेयर लगाया जाएगा। व्यापारी अपनी समस्याओं को उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed