फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Crime: Youth shot dead in Adarsh Nagar, firing at many places

Delhi Crime : आदर्श नगर में युवक की गोली मार कर हत्या, कई जगह फायरिंग

Mon, 18 Jul 2022 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 03:55 AM IST
सार

दोस्त पर हत्या का आरोप, लड़की से दोस्ती को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद। 

विज्ञापन
Delhi Crime: Youth shot dead in Adarsh Nagar, firing at many places
demo pic

विस्तार

आदर्श नगर इलाके में शनिवार देर रात एक युवक ने कहासुनी के बाद दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। आरोपी पर हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है और कुछ दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया है। शुरुआती जांच में इलाके में रहने वाली एक युवती से दोस्ती को लेकर दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है। मृतक की शिनाख्त अभिषेक(23) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


वह अपने परिवार के साथ शालीमार बाग गांव में रहता था। परिवार में पिता मनोज कुमार के अलावा एक बहन और दो भाई हैं। उसकी मां का तीन साल पहले देहांत हो चुका है। पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं। शनिवार रात करीब दो बजे पुलिस को आजादपुर के रामलीला मैदान में अभिषेक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि इलाके में रहने वाले बदमाश मुमताज ने अभिषेक की हत्या की है। पुलिस ने मुमताज के घर पर दबिश दी लेकिन वह घर से गायब हो गया था। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे मूलत: बलिया उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


उनका पूरा परिवार पहले लालबाग इलाके में ही रहता था। वहीं की एक लड़की से अभिषेक की दोस्ती थी। कुछ समय पहले उसने लड़की से सगाई कर ली। लालबाग निवासी मुमताज और अभिषेक दोस्त थे। मुमताज के आपराधिक वारदात में शामिल होने के बाद वह उससे दूर रहने लगा। मुमताज को उसका लड़की से मिलना जुलना पसंद नहीं था। उसने कई बार धमकी भी दी। पुलिस से शिकायत करने पर उनका आपस में समझौता हो गया। जेल से निकलने के बाद मुमताज को अभिषेक के लड़की से सगाई करने का पता चला। उसके बाद से वह गुस्से में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े का बदला लेने के लिए दो युवकों को मारी गोली 
जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार देर रात झगड़े का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों को गोली मार दी। एक युवक के पेट में जबकि दूसरे के जांघ पर गोली लगी है। दोनों को पास के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मुकुंदपुर पार्ट दो निवासी हरीश और जहांगीरपुरी निवासी सलमान के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली चलाने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

शनिवार देर रात 2.20 बजे पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से दो युवकों को गोली मारे जाने की जानकारी पुलिस को मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायलों से पूछताछ की। पता चला कि दोनों पीड़ित जी ब्लॉक जहांगीरपुरी के पास रेहड़ी पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान अल्फा नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ आया और दोनों पर गोली चला दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इलाके में रहने वाले साहिल ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ितों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में उन लोगों का अल्फा से झगड़ा हो गया था। आशंका है कि उसका बदला लेने के लिए उसने गोली मारी है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

ट्रांसपोर्टर के घर के बाहर बदमाश ने चलाई गोली
भारत नगर इलाके में एक ट्रांसपोर्टर के घर पर गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को आशंका जताई है कि रंजिश या फिर डराने के नीयत से गोलीबारी की गई है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

संजय तिवारी अपने परिवार के साथ जेजे कालोनी वजीरपुर में रहते हैं। वह पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं। शनिवार को संजय ने भारत नगर थाने में अपने घर पर गोली चलाए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी विक्की ने रात में गोली चलने की आवाज सुनी थी। सुबह विक्की ने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। उसने देखा कि एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर गली में आया और संजय के मकान पर गोली चलाकर फरार हो गया।


शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर लिया। छानबीन के बाद पुलिस फुटेज में कैद गोली चलाने वाले युवक की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed