फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi covid 19 guidelines breaking news in hindi police arrested five people sitting in a car and drinking hookah

कोविड नियमों की अनदेखी: कार में बैठकर पी रहे थे हुक्का, पांच गिरफ्तार

Tue, 23 Mar 2021 05:57 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 23 Mar 2021 05:57 AM IST
विज्ञापन
delhi covid 19 guidelines breaking news in hindi police arrested five people sitting in a car and drinking hookah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

राजधानी में कोरोना महामारी के प्रकोप एक बार फिर बढने लगा है। बावजूद लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। रेस्टोरेंट व बार पर हो रही कार्रवाई के डर से लोग अब अपने कारों में ही हुक्का पार्टी कर रहे हैं। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने एक पान की दुकान के सामने दो कारों में हुक्का पार्टी कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पंजाबी बाग थाने में तैनात हवलदार ऋषिराज रविवार रात सिपाही भागचंद के साथ इलाके में गश्त कर रहा था। क्लब रोड के पास पुलिसकर्मियों ने स्विफ्ट कार में तीन युवकों को बिना मास्क  लगाए बैठे देखा। कार के पास पहुंचने पर पता चला कि तीनों युवक हुक्का का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान नांगलोई निवासी नितेश, आकाश और नरेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में युवकों ने बताया कि रमेश पान भंडार के मालिक ने उन्हें हुक्का दिया है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ कोरोना महामारी के दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने, मास्क नहीं पहनने और हुक्का सेवन करने पर महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस ने रमेश पान भंडार के पास ही एक होंडा कार खड़ी देखी। जिसमें दो लोग बिना मास्क के बैठे थे। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो देखा कि दोनों युवक हुक्का पी रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों की पहचान न्यू मोती नगर निवासी नवजोत ङ्क्षसह और हरसिमरन सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने इनके खिलाफ भी महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed