फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi-coronavirus-update-09-august-in-last-24-hours-39-new-cases-1-deaths-active-cases-less-than-500

दिल्ली में कोरोना: 15 महीने बाद सक्रिय मामलों की संख्या 500 से कम, 24 घंटे में मिले 39 नए मरीज, एक की मौत

Mon, 09 Aug 2021 05:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 09 Aug 2021 05:07 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,36,800 हो चुकी है, जिनमें से अब तक 14,11,235 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि, कुल मौत का आंकड़ा 25,067 हो गया है। 
 

विज्ञापन
delhi-coronavirus-update-09-august-in-last-24-hours-39-new-cases-1-deaths-active-cases-less-than-500
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार को कोरोना के 39 मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई। 76 लोग स्वस्थ हुए। इस दिन की संक्रमण दर 0.8 फीसदी रही। संक्रमितों के मुकाबले अधिक मरीज स्वस्थ होने से सक्रिय मरीज भी 500 से कम रह गए हैं। 15 महीने बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 500 से नीचे आ गई है।

विज्ञापन


पिछले साल अप्रैल के बाद ऐसा पहली बार है, जब सक्रिय मामले इतने कम हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों मे 46,447 नमूनों की जांच की गई है। रोजाना के मुकाबले करीब 30 हजार टेस्ट कम हुए। इस कारण संक्रमितों की संख्या भी कम रही। कुल जांच में 37,870 आरटी-पीसीआर से और 8577 एंटीजन से की गई। 
विज्ञापन


दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,36,800 हो गई है, जिनमें से 14,11,235 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल  मौत का आंकड़ा 25,067 है। सक्रिय मरीज घटकर 498 हो गए हैं। इनमें से 178 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 277 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 04 रोगियों का इलाज चल रहा है। कंटेनमेंट जोन 271 है। दिल्ली में अब तक 2 करोड़ 42 लाख सैंपल की जांच हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 फीसदी से ज्यादा आरटी-पीसीआर जांच
राजधानी में पिछले तीन महीनों में हुई कुल जांच में से 70 फीसदी से अधिक आरटी-पीसीआर प्रणाली से की गई है। जुलाई में करीब 22 लाख जांच की गई थी। इनमें 15 लाख से ज्यादा आरटी-पीसीआर से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed