फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Cab was robbed on the strength of toy pistol civil defense personnel arrested along with girl and other accomplices

दिल्ली: खिलौना पिस्टल के बल पर लूटी थी कैब, युवती व अन्य साथियों के साथ सिविल डिफेंस कर्मी गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2022 03:38 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 05 Mar 2022 03:38 AM IST
सार

सिविल डिफेंस कर्मी को छोड़कर बाकी आरोपी एक ही ऑफिस में काम करते है। जल्द पैसा कमाने के लिए आरोपियों ने लूटपाट की साजिश रची थी। इनके कब्जे से लूटी गई कैब, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Delhi: Cab was robbed on the strength of toy pistol civil defense personnel arrested along with girl and other accomplices
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने बुकिंग कराकर खिलौना पिस्टल के बल पर कैब लूटने वाले सिविल डिफेंस वॉलंटियर, युवती व एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने साजिश के तहत कैब बुक कराई और फिर खिलौना पिस्टल दिखाकर नेल्सन मंडेला मार्ग पर कैब को लूट लिया।

विज्ञापन


सिविल डिफेंस कर्मी को छोड़कर बाकी आरोपी एक ही ऑफिस में काम करते है। जल्द पैसा कमाने के लिए आरोपियों ने लूटपाट की साजिश रची थी। इनके कब्जे से लूटी गई कैब, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा के अनुसार धर्मेंद्र कुमार ड्राइवर की नौकरी करता है और उसकी कैब रंगपुरी पहाड़ी से मुनिरका के लिए 27 फरवरी को बुक कराई थी। कार में सवारी बनकर बैठे आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर नेल्सन मंडेला मार्ग पर उसकी वैगन आर कार लूट ली। आरोपियों के साथ दो युवतियां भी थीं।

एक युवती व अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मामला दर्जकर एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख में वसंतकुंज (नार्थ) थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश, एसआई मुकेश की टीम ने जांच शुरू की। एसआई मुकेश की टीम ने जांच के बाद सचिन, मौसम उर्फ मनोज (27), राहुल, एक नाबालिग व युवती नाजमीन को वसंतकुंज इलाके से तीन फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी युवती टीना व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रंगपुरी पहाड़ी निवासी सचिन (29) सिविल डिफेंस कर्मी है और उसकी ड्यूटी डीसीडी में चल रही थी। मौसम इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। उसका महिपालपुर में मैनपॉवर सप्लाई करने का बर्मन इवलेशन नाम से कार्यालय है। नाजमीन, टीना, राहुल व नाबालिग समेत सभी ज्यादातर आरोपी मौसम के कार्यालय में काम करते थे। सभी लोगों ने जल्द अमीर बनने के लिए कार को लूटने की साजिश रची थी। ये कैब को बेचने यूपी ले रहे थे, मगर सीएनजी खत्म होने की वजह से कैब रास्ते में खराब हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed