फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi bjp president said if delhi not get water in 48 hours then water connection of arvind kejriwal house will be cut

दिल्ली में पानी को लेकर घमासान: भाजपा ने दी धमकी, 48 घंटे में पानी नहीं मिला तो केजरीवाल के घर का पानी कनेक्शन काटेंगे

Tue, 13 Jul 2021 01:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Jul 2021 01:14 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येन्द्र जैन के निवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और सत्येन्द्र जैन के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर पानी बेचकर कमाई करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
delhi bjp president said if delhi not get water in 48 hours then water connection of arvind kejriwal house will be cut
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

पानी की किल्लत को लेकर एक तरफ जहां दिल्ली की जनता बेहाल है तो वहीं दिल्ली में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी ने पानी की किल्लत के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है तो वहीं प्रदेश भाजपा ने इसके लिए दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। ट्रैकर और पानी माफियाओं को बढ़ावा देकर कृत्रिम जलसंकट का आरोप सरकार पर मढ़ा है। दोनों राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता विरोधी पक्ष के नेताओं के घर का पानी कनेक्शन काट कर विरोध दर्ज करा रहे है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येन्द्र जैन के निवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और सत्येन्द्र जैन के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार पर पानी बेचकर कमाई करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने जब सत्येंद्र जैन के घर के पानी के पाइप को काटने का प्रयास किया तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग किया। उग्र होते प्रदर्शन को देखकर पानी की बौछार से उन्हें तितर-वितर किया। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष वासु रुखड़ सहित कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में अगले 48 घंटे में पानी की व्यवस्था सही नहीं हुई तो भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर का पानी कनेक्शन काटेगी। कहा कि पानी को लेकर हरियाणा सरकार पर अपनी कमियों का ठिकरा फोड़ने वाली केजरीवाल सरकार को जानना चाहिए कि हरियाणा 500 एमजीडी की जगह 640 एमजीडी पानी प्रतिमाह उपलब्ध करा रही है। जलबोर्ड उपाध्यक्ष राघव चढ्ढा और मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को कसूरवार ठहरा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल सरकार की गलत और भ्रष्टाचारी नीतियों के कारण कभी 800 करोड़ रुपये के फायदें में चलने वाले दिल्ली जल बोर्ड को कंगाली के कगार पर ला दिया है। आप की सरकार आई तो उस वक्त 800 एमजीडी पानी की जरुरत थी लेकिन आज 1300 एमजीडी पानी की जरुरत होने के बावजूद दिल्ली जल बोर्ड सिर्फ 775 एमजीडी पानी ही सप्लाई कर पा रहा है। राज निवास मार्ग पर आयोजित प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, राजन तिवारी, जयवीर राणा, प्रदेश नवीन कुमार जिंदल, विधायक अजय महावर, अनिल वाजपेयी, मोहन सिंह बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता शरीक हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed