{"_id":"6199d23ef5cd4d0edd0083dd","slug":"delhi-bjp-alleges-chief-minister-failed-to-fulfill-the-promises-made-in-the-court-regarding-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: भाजपा ने लगाया आरोप- मुख्यमंत्री प्रदूषण को लेकर अदालत में किए वादे पूरा करने में नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: भाजपा ने लगाया आरोप- मुख्यमंत्री प्रदूषण को लेकर अदालत में किए वादे पूरा करने में नाकाम
Sun, 21 Nov 2021 10:56 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:56 AM IST
सार
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जब दिल्ली सरकार न्यायालय से झूठ बोल सकती है तो उससे किसी भी तरह की उम्मीद रखना बेईमानी है। सरकार केवल स्कूल-कॉलेज बंद कर प्रदूषण को नियंत्रण में करने जैसी खोखली बातें कर रही है। जबकि वास्तविकता ये है कि प्रदूषण रोकथाम के लिए जो उचित कदम उठाने चाहिए वह अभी तक नदारद हैं।
विज्ञापन
आदेश गुप्ता
- फोटो : आदेश गुप्ता के ट्विटर अकाउंट से
विस्तार
प्रदेश भाजपा ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई है। कहा है कि दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट में वादा करके भी प्रदूषण की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम उठाने में असमर्थ रही है। प्रदेश सरकार प्रदूषण के कारणों को ढूंढने तक में नाकाम रही है। जबकि बिना कारण जाने इस समस्या का हल नहीं निकाला जा सकता।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जब दिल्ली सरकार न्यायालय से झूठ बोल सकती है तो उससे किसी भी तरह की उम्मीद रखना बेईमानी है। सरकार केवल स्कूल-कॉलेज बंद कर प्रदूषण को नियंत्रण में करने जैसी खोखली बातें कर रही है। जबकि वास्तविकता ये है कि प्रदूषण रोकथाम के लिए जो उचित कदम उठाने चाहिए वह अभी तक नदारद हैं।
विज्ञापन
गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ने एंटी डस्ट अभियान चलाने को कहा था। इसे लेकर कई दलों का गठन किया गया था। 50 नए पर्यावरण इंजीनियर की भर्ती की गई थी। ग्रीन वॉर रूम बना था। पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट की कड़ाई से जांच करने के लिए 500 दलों का गठन करने की घोषणा हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये योजनाएं और घोषणाएं दिल्ली के प्रदूषण के सामने बौना साबित हो गईं। प्रदूषण से निपटने के लिए भाजपा दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार है, लेकिन अरविंद केजरीवाल तैयार नहीं हैं। वे भाजपा के प्रतिनिधिमंडल से भी बात करने के लिए राजी नहीं हैं।