फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Baba Ram Rahim's health deteriorated, returned to Rohtak after examination at AIIMS

दिल्ली : बाबा राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, एम्स में जांच के बाद रोहतक वापस

Wed, 14 Jul 2021 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 04:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Baba Ram Rahim's health deteriorated, returned to Rohtak after examination at AIIMS
राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे 53 वर्षीय बाबा गुरमीत राम रहीम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से उसे दिल्ली एम्स लाया गया। यहां डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी सहित तमाम चिकित्सीय जांच कीं। कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात उसे वापस सुनारियां जेल ले जाया गया।

विज्ञापन


एम्स प्रबंधन ने बताया कि राम रहीम को पेट में दर्द और पेनक्रियाज से जुड़ी कुछ शिकायत थी। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा मधुमेह के चलते भी हो सकता है। जांच के बाद राम रहीम के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा नहीं पाया गया। इसके बाद सुनारियां जेल प्रबंधन उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वापस ले गया।
विज्ञापन


जून में भी बिगड़ी थी तबीयत
वर्ष 2017 में दो साध्वियों के यौन शोषण के मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी। उस दिन पंचकूला में भारी हिंसा भी हुई थी। सुरक्षा के लिहाज से गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल भेजा गया था। जून में राम रहीम की तबीयत बिगड़ गई थी। रोहतक में स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआईएमएस) में डॉक्टरों के पैनल ने स्वास्थ्य की जांच के बाद उसे वापस सुनारिया जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में ही उसकी तबीयत फिर बिगड़ी तो गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले जाकर कोरोना की जांच कराई गई। एक दिन बाद ही उसे निगेटिव घोषित कर दिया गया था। चार दिन मेदांता में भर्ती रहने के बाद उसे छुट्टी मिल गई। उसकी सुरक्षा के लिए डीएसपी के नेतृत्व में करीब 10 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed