Delhi Assembly Session: मणिपुर मुद्दे पर केजरीवाल ने बोला PM मोदी पर हमला, बोले- इतना सब हो गया पर वो चुप रहे
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला उन्होंने भारत-चीन विवाद, महिला पहलवानों के आंदोलन, हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा समेत दूसरे कई मसलों पर प्रधानमंत्री को कठघरे में खड़ा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को मणिपुर हिंसा पर सियासत गरम रही। सत्ता पक्ष के मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराने के प्रस्ताव का विपक्ष ने विरोध किया। भाजपा विधायकों ने मणिपुर की जगह दिल्ली के हालात पर चर्चा कराने की मांग की। दोनों पक्षों से इस दौरान जुबानी जंग छिड़ गई। हंगामा बढ़ने पर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर विपक्ष के छह विधायकों को मार्शल से बाहर निकलवा दिया। दो विधायक खुद ही वॉकआउट कर गए। इसके बाद सदन में मणिपुर हिंसा पर चर्चा हो सकी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने भारत-चीन विवाद, महिला पहलवानों के आंदोलन, हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा समेत दूसरे कई मसलों पर प्रधानमंत्री को कठघरे में खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश जानना चाहता है कि चीन विवाद पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं। उनके मुंह से चीन शब्द नहीं निकलता है, जबकि गलवान घाटी में हमारे 20 जवान शहीद हुए हैं। चीन ने दिल्ली से डेढ़ गुना इलाके पर कब्जा कर लिया है। भाजपा के लोग पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करते हैं, जबकि उन्होंने चीन का डटकर सामना किया था। चीन से हमारा व्यापार 87 बिलियन डॉलर का था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बढ़ाकर 114 बिलियन डॉलर कर दिया। प्रधानमंत्री आंख दिखाने की हिम्मत जुटाएं, हाथ में हाथ डालकर घूमने से इश्क होता है कूटनीति नहीं।
मुख्यमंत्री ने नीरव मोदी, मेहुल चौकसी से लेकर विजय माल्या के देश से भागने पर भी सवाल उठाए। केजरीवाल ने कहा कि इनके खिलाफ विदेश जाने पर रोक संबंधी नोटिस जारी नहीं किया गया, लेकिन मनीष सिसोदिया के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया। महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले और किसान आंदोलन के दौरान मंत्री के बेटे के किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में भी प्रधानमंत्री को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने आखिर में प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे सब मामलों को छोड़कर मणिपुर को संभाल लें।
पीएम के खिलाफ नारेबाजी, विपक्ष का विरोध
चर्चा की शुरुआत में ही आप विधायकों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा विधायकों ने इसका विरोध किया। इससे सदन में हंगामा होने लगा। इसके बाद राखी बिड़लान ने भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश शर्मा, अनिल वाजपेयी, जितेंद्र महाजन, अजय महावर व अभय वर्मा को सदन से बाहर निकाल दिया। इसके विरोध में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी व विजेंद्र गुप्ता ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
#WATCH | LoP in Delhi Assembly and BJP MLA Ramvir Singh Bidhuri says, "Only issues related to Delhi can be discussed in Delhi Assembly. Discussion on Manipur has been done in Parliament. They are running away from discussion. When we raise the issues of Delhi they (AAP) marshal… pic.twitter.com/RWNYPHpKuK
— ANI (@ANI) August 17, 2023
भाजपा विधायक अभय वर्मा ने कहा कि यह विधानसभा दिल्ली के विषयों की चर्चा के लिए है लेकिन अरविंद केजरीवाल मणिपुर का विषय लेकर आ रहे हैं। दिल्ली की जनता पानी, सीवर लाइन के जाम से त्रस्त है, यमुना नदी गंदी से। दिल्ली से जुड़े कई मुद्दे हैं जिस पर वे (दिल्ली सरकार) चर्चा नहीं कराना चाहती। नीयम 55 के तहत मैं 'शीश महल' पर चर्चा कराना चाहता था लेकिन इस पर चर्चा कराना उचित नहीं समझा गया।
'मणिपुर की घटना घटी, तब से प्रधानमंत्री चुप हैं'
विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि भाजपा के विधायक साफ कह रहे हैं कि उनका मणिपुर से कुछ लेना देना नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का साफ संदेश है कि उनका मणिपुर से कुछ लेना देना नहीं है। जब से मणिपुर की घटना घटी, तब से प्रधानमंत्री चुप हैं। मणिपुर में अब तक 6,500 FIR दर्ज हुई और 150 से अधिक लोगों की मौत हुई लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं।
यहां देखें विधानसभा की लावइ कार्यवाही
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.