{"_id":"60eee2570ac84d316d08d2a5","slug":"delhi-aiims-gave-50-percent-leave-to-doctors-before-the-third-wave-of-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अगले 17 दिन के लिए एम्स में 50 फीसदी डॉक्टर छुट्टी पर, तीसरी लहर आने से पहले प्रबंधन ने दिया अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अगले 17 दिन के लिए एम्स में 50 फीसदी डॉक्टर छुट्टी पर, तीसरी लहर आने से पहले प्रबंधन ने दिया अवकाश
Wed, 14 Jul 2021 06:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 14 Jul 2021 06:40 PM IST
सार
एम्स प्रबंधन ने दावा किया है कि इस फैसले की वजह से मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन बुधवार को कई मरीजों ने बताया कि डॉक्टरों के अवकाश पर होने के चलते उनकी डेट आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले दिल्ली एम्स ने डॉक्टरों के अवकाश मंजूर कर दिए हैं जिसके तहत आगामी 17 दिन तक एम्स के 50 फीसदी डॉक्टर अवकाश पर रहेंगे।
एम्स प्रबंधन ने दावा किया है कि इस फैसले की वजह से मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन बुधवार को कई मरीजों ने बताया कि डॉक्टरों के अवकाश पर होने के चलते उनकी डेट आगे बढ़ा दी गई है।
एम्स प्रबंधन ने दो शिफ्ट में डॉक्टरों का अवकाश मंजूर किया है। आगामी 31 जुलाई तक 50 फीसदी डॉक्टर अवकाश पर रहेंगे। बीते 12 जुलाई से पहली शिफ्ट अवकाश पर जा चुकी है। एम्स में इलाज कराने पहुंचे मरीजों ने बताया कि उन्हें अवकाश के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी लेकिन अस्पताल आने के बाद स्थिति के बारे में पता चला।
अब डॉक्टर के वापस आने के बाद ही उपचार आगे बढ़ेगा। उधर, एम्स प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि यह नियमित प्रक्रिया है। हर साल एम्स के डॉक्टरों को अवकाश दिया जाता है। उसी के तहत इस बार भी अवकाश दिया है।

हालांकि कोरोना के चलते अभी दिल्ली में मामले कम हैं। इसलिए यह समय अवकाश मंजूर करने के लिए बेहतर है। उन्होंने बताया कि 12 से 31 जुलाई तक दो शिफ्ट में 50-50 फीसदी डॉक्टरों को अवकाश पर जाने की अनुमति दी गई है।
दरअसल दिल्ली एम्स में अभी 56 विभाग हैं। इनमें करीब तीन हजार से अधिक फैकल्टी डॉक्टर हैं जिन्हें अवकाश दिया है।