दिल्ली एम्स: हैक सर्वर को जांच के लिए भेजा गया CFSL, अभी तक नहीं चल सका हैकिंग के सोर्स का पता
दिल्ली एम्स के सर्वर हैक मामले में पुलिस ने बताया कि जिस सर्वर को हैक किया गया था उसे जांच के लिए सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब (CFSL) भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एम्स के सर्वर हैक मामले में पुलिस ने बताया कि जिस सर्वर को हैक किया गया था उसे जांच के लिए सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब (CFSL) भेजा गया है। सीएफएसएल की दिल्ली और अहमदाबाद की टीमें इसकी जांच कर रही हैं। अभी तक हैकिंग के सोर्स का पता नहीं चला है।
सर्वर ठप होने के कारण सभी काम मैनुअल किए गए। पिछले बुधवार को हुए साइबर अटैक में 3-4 करोड़ मरीजों का डाटा खतरे में होने की आशंका है। भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सर्ट-इन), दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि जांच कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस इकाई ने 25 नवंबर को जबरन वसूली और साइबर आतंकवाद का मामला दर्ज किया था।
Delhi AIIMS server hacking case | The server which was hacked has been sent to Central Forensic Science Lab (CFSL) for investigation. CFSL's Delhi and Ahmedabad teams are probing it. So far the source of hacking has not been detected: Delhi Police sources
— ANI (@ANI) December 1, 2022