फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: A young man was killed with a knife after hitting his shoulder.

Delhi : कंधा टकराने पर युवक की चाकू से हत्या, भागते वक्त रिक्शा चालक पर भी हमला... आखिरकार गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2023 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 03:02 AM IST
सार

वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहा आरोपी एक रिक्शा चालक से टकरा गया। रिक्शा चालक के विरोध करने पर आरोपी ने उसपर भी चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और फरार हो गया। 
 

विज्ञापन
Delhi: A young man was killed with a knife after hitting his shoulder.
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोक विहार इलाके में कंधा टकराने पर पड़ोसी ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहा आरोपी एक रिक्शा चालक से टकरा गया। रिक्शा चालक के विरोध करने पर आरोपी ने उसपर भी चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और फरार हो गया। 

विज्ञापन


दोनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया,जबकि रिक्शा चालक का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिक्शा चालक के बयान पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त 38 वर्षीय अशोक के रूप में हुई है। अशोक एक फैक्टरी में काम करता था। 10 जनवरी की रात करीब 9 बजे वह घर जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 18 साल का रोहित वहां से गुजर रहा था। रोहित का कंधा अशोक के कंधे से टकरा गया। इसको लेकर अशोक ने उसे ठीक से चलने की नसीहत दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने चाकू निकालकर अशोक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद रोहित वहां से भागने लगा। इसी दौरान वह वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र निवासी रिक्शा चालक गणेश से टकरा गया। इस बात पर आरोपी गणेश से उलझ गया। विवाद बढ़ने पर रोहित ने गणेश पर भी चाकू से हमला कर दिया। गणेश के जांघ और प्राइवेट पार्ट पर चाकू लगा है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पास के अस्पताल में लेकर गई जहां अशोक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गणेश का इलाज चल रहा है। गणेश ने पुलिस को बताया कि उसने रोहित को अशोक पर हमला करते देखा था। उसके बाद भागने के दौरान उसने उसपर भी हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed