{"_id":"6271dfcc18386a5fcc6ca02e","slug":"delhi-40-of-kovid-cases-not-counted-in-april-local-circle-claimed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अप्रैल में 40% कोविड मामलों की नहीं हुई गणना, लोकल सर्किल ने अपने सर्वेक्षण में किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अप्रैल में 40% कोविड मामलों की नहीं हुई गणना, लोकल सर्किल ने अपने सर्वेक्षण में किया दावा
Wed, 04 May 2022 07:37 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 04 May 2022 07:37 AM IST
सार
सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि बीते 30 दिन में दिल्ली-एनसीआर के अंदर जिन लोगों ने सेल्फ रैपिड एंटीजन टेस्ट किया, उनमें से केवल एक का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया। इनमें से अधिकांश लोगों ने घर पर रहकर अपना इलाज किया।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली एनसीआर में अप्रैल महीने में करीब 40% कोविड मामलों की गणना नहीं हुई। लोकल सर्किल ने अपने एक सर्वेक्षण में इस बात का दावा किया है कि जिन लोगों ने होम एंटीजन जांच कराई, ऐसे करीब आधे कोविड पॉजिटिव मामले रिपोर्ट नहीं किए गए।
विज्ञापन
सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि बीते 30 दिन में दिल्ली-एनसीआर के अंदर जिन लोगों ने सेल्फ रैपिड एंटीजन टेस्ट किया, उनमें से केवल एक का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया। इनमें से अधिकांश लोगों ने घर पर रहकर अपना इलाज किया।
विज्ञापन
सर्वेक्षण में दिल्ली के अलावा एनसीआर के शहरों गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद से 16,000 लोगों की प्रतिक्रियाएं ली गईं, जिनमें 62 प्रतिशत से अधिक पुरुष और 38 प्रतिशत महिलाएं शामिल की गईं। इनमें अधिकांश लोगों ने घर पर रहकर सेल्फ एंटीजन टेस्ट का विकल्प चुना। इन घरेलू परीक्षणों को सरकारी आंकड़ों में नहीं गिना गया।
विज्ञापन