फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   deadbody of a woman having Pakistani citizenship found in Chandni Mahal area

दिल्ली: चांदनी महल में महिला की हत्या, घर में सड़ी-गली हालत में मिला शव, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

Sun, 05 Sep 2021 02:59 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 05 Sep 2021 02:59 PM IST
सार

महिला के कमरे पर बाहर से ताला लगा था। पड़ोसियों को दुर्गंध आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। फिलहाल महिला की नागरिकता पाकिस्तान की थी।
 

विज्ञापन
deadbody of a woman having Pakistani citizenship found in Chandni Mahal area
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एक महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त मुमताज परवीन (55) के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम को पड़ोसियों को उसके घर से दुर्गंध आई तो पुलिस को खबर दी गई। पुलिस को कमरे से सड़ी-गली हालत में मुमताज का शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी नागरिक से शादी करने के बाद मुमताज के पास पाक की नागरिकता थी। उसके पूर्व पति का परिवार मेरठ में कहीं रहता है। पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है। महिला के खिलाफ 1997 में अवैध रूप से भारत में रहने का मामला हुआ था। हालांकि महिला ने वर्ष 2014 में दोबारा भारतीय नागरिकता के लिए अपलाई किया था। चांदनी महल थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि चांदनी महल के छत्तालाल मियां स्थित एक मकान से तेज दुर्गंध आ रही है। खबर मिलते ही पुलिस कमरे पर पहुंची तो वहां बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर पुलिस ने कमरे में प्रवेश किया तो अंदर बेड पर मुमताज का शव पड़ा हुआ था। उसके गले और सिर पर वार के निशान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को मृतका के पास से एक आधार बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला मूलरूप से मेरठ की रहने वाली थी। वर्ष 1980 में महिला की मेरठ के एक मौलाना से शादी हुई थी। इनके यहां तीन बच्चे हुए। किसी बात पर मौलाना ने महिला को तलाक दे दिया। 

इसके बाद मुमताज ने पाकिस्तानी नागरिक अब्दुल वहाब से शादी कर ली। इसके बाद मुमताज को पाकिस्तानी नागरिकता मिल गई। पाकिस्तानी पति की मौत के बाद मुमताज वापस भारत में आ गई और अवैध रूप से पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में रहने लगी।

वह लगातार अपने बच्चों के संपर्क में भी रही। पुरानी दिल्ली में ही रहने के दौरान मुमताज ने तीसरी शादी कर ली। चार-पांच माह पूर्व उसके तीसरे पति की मौत हो गई। इसके बाद से मुमताज काफी परेशान थी। उसके पास अक्सर उसके रिश्तेदार मिलने आते रहते थे। अब किसने मुमताज की हत्या की इसका पता लगाया जा रहा है। 

पुलिस वारदात में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका जता रही है। वहीं मुमताज की हत्या के बाद कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि सीरियल ब्लास्ट के मामले में मुमताज को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा नकली नोट के मामले में भी उस पर एफआईआर दर्ज हुई थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। पुलिस इसकी जांच की बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed