फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   dead bodies of a woman and her four children found inside their house in seemapuri

दिल्ली: सीमापुरी इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, कमरे में मिली जली हुई अंगीठी

Wed, 19 Jan 2022 04:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 19 Jan 2022 04:09 PM IST
सार

पुलिस को आशंका है कि रात को अंगीठी जलाकर सोने से इन सभी का दम घुटा गया होगा, हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 

विज्ञापन
dead bodies of a woman and her four children found inside their house in seemapuri
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में बुधवार एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतकों में एक महिला व उसके चार मासूम बच्चे शामिल हैं। मृतकों की शिनाख्त राधा (32), इसके बच्चे कोमल (11), नितिन (8), रोशिनी (6) और आरव (4) के रूप में हुई है। दोपहर के समय मकान मालिक व पड़ोसी चौथी मंजिल स्थित इनके कमरे पर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। हादसे के बाद राधा का पति मोहित अपने छोटे बेटे को अस्पताल ले गया था, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को कमरे में जली हुई एक अंगीठी मिली है, इसके अलावा वहां हवा आने-जाने का कोई रास्ता भी नहीं था। पुलिस ने आशंका जताई है कि अंगीठी के धुंए में दम घुटने से राधा व उसके बच्चों की मौत हुई। 

विज्ञापन


दूसरी ओर राधा के परिजनों ने उसके पति पर ही सभी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोहित रात को वहां था तो वह कैसे बच गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाएं हैं। रात के खाने के सैंपल भी लिये गए हैं। सीमापुरी थाना पुलिस मोहित से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एतमादपुर, आगरा, यूपी का रहने वाला मोहित कालिया (35) परिवार के साथ सोमवार को ही जे-57, पुरानी सीमापुरी स्थित चौथी मंजिल के मकान में किराए पर रहने के लिए आया था। इसकी ससुराल विष्णु नगला गांव, फिरोजाबाद में है। मोहित के परिवार में पत्नी राधा के अलावा दो बेटियां राधा, रोशिनी व दो बेटे नितिन व आरव थे। मोहित आनंद विहार इलाके में किसी प्राइवेट ट्रांसपोर्टर की बस में हेल्पर का काम करता था। पहले वह सीमापुरी के दूसरे मकान में रहता था। सोमवार को ही उसने शालीमार गार्डन, यूपी निवासी अमरपाल सिंह (60) के चौथी मंजिल स्थित कमरे को किराए पर लिया था। रात को पूरा परिवार ठीक-ठाक कमरे में सोया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सुबह करीब 11.00 बजे अमरपाल मोहित से कुछ कागजात व मकान का एडवांस किराया लेने पहुंचे थे। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। अमरपाल वापस लौट गए। इसके कुछ ही देर बाद पड़ोसियों ने देखा कि मोहित अपने छोटे बच्चे को लेकर भागा जा रहा था। पूछने पर बताया कि वह आंख नहीं खोल रहा। पड़ोसी उसके कमरे पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। राधा और उसके बच्चे कमरे में मृत थे। दोपहर करीब 1.30 बजे मामले की सूचना सीमापुरी थाना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए।

कमरे में राधा, कोमल, नितिन और रोशिनी के शव बरामद हुए। बाद में हेड गेवार अस्पताल से आरव की मौत की सूचना भी पुलिस को मिल गई। एक टीम वहां भेजकर आरव के शव को कब्जे में लिया गया। मोहित को भी थाने लाया गया। जांच के दौरान पुलिस को मोहित के कमरे में जमीन पर बिस्तर बिछे मिले हैं, वहीं पास में एक अंगीठी भी जली हुई मिली हैं। कमरे में धुंए की गंध भी मौजूद थी। ऐसा लग रहा था कि सभी की मौत धुंए में दम घुटने के कारण हुई।


वहीं राधा के भाई विष्णु ने आरोप लगाया कि उसके जीजा मोहित ने पूरे परिवार की हत्या की है। बच्चों के मुंह से झाग निकल रहे थे। पांच-छह साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मोहित छोटी-छोटी बातों पर नशे में राधा को पीटता था। विष्णु का आरोप है कि यदि रात को वह अपने कमरे में मौजूद था तो वह कैसे बच गया। उसने ही परिवार की हत्या की साजिश रची है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सभी की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed