फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DDA will rent houses to migrants and poor in Delhi

मास्टर प्लान : दिल्ली में प्रवासियों और गरीबों को डीडीए किराए पर देगा घर

Wed, 14 Jul 2021 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 04:45 AM IST
सार

  • उपराज्यपाल के नेतृत्व में हुई डीडीए की बैठक में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को हरी झंडी

विज्ञापन
DDA will rent houses to migrants and poor in Delhi
DDA

विस्तार

दिल्ली में दूसरे राज्यों से रोजी रोटी कमाने आने वाले प्रवासियों और गरीब शहरियों को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अब किराए पर भी घर उपलब्ध कराएगा। दिल्ली मास्टर प्लान-2021 में अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्पलेक्स (एआरएचसी) योजना को डीडीए ने शामिल किया था। मंगलवार को इस महत्वपूर्ण योजना को अंतिम मंजूरी मिल गई। 
विज्ञापन


डीडीए के अध्यक्ष उपराज्यपाल अनिल बैजल के नेतृत्व में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्राधिकरण की महत्पूर्ण बैठक की गई थी। इसमें डीडीए उपाध्यक्ष अनुराग जैन के साथ-साथ प्राधिकरण के सदस्य विधायक विजेंदर गुप्ता, सोमनाथ भारती, ओपी शर्मा, उत्तरी निगम पार्षद आदेश कुमार गुप्ता और दक्षिणी निगम पार्षद कैलाश सांकला भी शामिल थे। 
विज्ञापन


एआरएचसी योजना के तहत डीडीए शहरी प्रवासियों और शहरी गरीबों के लिए मजबूत, टिकाऊ और किफायती रेट पर उपलब्ध होने वाले किराए के घर बनाकर देगा। भारत सरकार के एआरएचसी योजना के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए डीडीए किराए पर उपलब्ध कराए जाने वाले घरों को बनाएगा। प्राधिकरण ने 18 मार्च की बैठक में ही इस फैसले को अंतिम रूप दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डीडीए से मंजूरी के बाद इसे केंद्रीय आवासीय और शहरी कार्य मंत्रालय के पास अंतिम अधिसूचना के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृत मानदंडों के अनुसार रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में सभी सामान्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें सिंगल और डबल बेडरूम होंगे। 

पहले से तय पार्किंग के मानदंड़ों में भी किया गया है बदलाव
डीडीए ने मंगलवार की बैठक में पहले से तय पार्किंग मानदंड़ों को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। दिल्ली में पार्किंग स्थल परिसर आधारित हैं, अभी तक परिसर के आकार के आधार पर बेसमेंट में पार्किंग बनाने का विधान है। लेकिन देखा गया है कि अधिकतर लोग आवागमन के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे में बनी हुई पार्किंग का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। लेकिन अब डीडीए ने निर्णय लिया है कि आवासीय इकाइयों की संख्या और सुविधा के हिसाब से पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। जबकि बैंक्वेट हॉल के मामले में पार्किंग मानदंड को राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशों को ध्यान में रखते हुए बढ़ाए गए हैं। 


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास सीआरपीएफ ट्रांजिट कैंप का प्रस्ताव
मंगलवार की बैठक में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप सीआरपीएफ दलों की तैनाती और मोबलाईजेशन के लिए एक ट्रांजिट कैम्प बनाने का प्रस्ताव डीडीए ने रखा है। इस प्रस्ताव को पब्लिक डोमेन में सुझाव के लिए रखा जाएगा। भवभूति मार्ग पर 1.94 एकड़ (7850.90 वर्ग मीटर) क्षेत्रफल में इसे बनाने की योजना है। दिल्ली में विकसित किए गए डिस्ट्रिक्ट सेंटरों की तर्ज पर इसे बनाया जाना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed