{"_id":"6aedfa8f1f36aea7be0f3474","slug":"dda-to-provide-free-land-and-pond-for-chhath-puja-ashram-news-c-340-1-del1011-162452-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: छठ पूजा के लिए मुफ्त जमीन और तालाब देगा डीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: छठ पूजा के लिए मुफ्त जमीन और तालाब देगा डीडीए
विज्ञापन
एलजी ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छठ पूजा के मद्देनजर दिल्ली में श्रद्धालुओं को घाटों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अपनी जमीन और तालाब मुफ्त में उपलब्ध कराएगा। यमुना के बाढ़ क्षेत्र के अलावा डीडीए के अधिकार क्षेत्र वाले सार्वजनिक स्थलों और पार्कों में छठ पूजा के लिए घाट बनाए जा सकेंगे। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को डीडीए के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए।
एलजी ने कहा कि छठ पूजा के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले स्थलों और तालाबों की पूजा से पहले अच्छी तरह सफाई कराई जाए। साथ ही घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घाटों के आवंटन में पारदर्शिता बरतने और स्थानीय जरूरतों, पहले के इस्तेमाल और श्रद्धालुओं की मांग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। खासतौर पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आने वाले उन लोगों की जरूरतों का ध्यान रखने को कहा, जो दिल्ली में छठ पूजा करते हैं।
उपराज्यपाल ने पूजा स्थलों पर व्यवस्थाएं संभालने के लिए विशेष कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती करने को भी कहा। डीडीए को दिल्ली सरकार के संबंधित विभागों, दिल्ली जल बोर्ड और नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। पूजा समाप्त होने के बाद इन स्थलों की सफाई कराने और उन्हें पहले की स्थिति में बहाल करने की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।