{"_id":"5dbf31188ebc3e93a45fecb5","slug":"daughter-killed-mother-ashram-news-noi470896297","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने रॉड से पीट-पीटकर बुजुर्ग मां को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने रॉड से पीट-पीटकर बुजुर्ग मां को मार डाला
Mon, 04 Nov 2019 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिनगर इलाके में एक महिला ने 81 वर्षीय अपनी मां की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन महिला अपना बयान लगातार बदल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला को रिमांड पर लिया गया है और उससे हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृत महिला की शिनाख्त संतोष बग्गा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटी की पहचान नीरू बग्गा के रूप में हुई है। पुलिस को शनिवार रात नांगल राया स्थित खजान बस्ती के पास एक महिला के घायल अवस्था में सड़क किनारे खड़े होने की जानकारी मिली। उसके सिर में चोट लगी थी। किसी राहगीर से मिली सूचना के बाद पुलिस महिला तक पहुंची। वह काफी घबराई हुई थी।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसका नाम नीरू है। वह हरिनगर स्थित डीडीए फ्लैट में अपनी मां के साथ अकेले रहती है। किसी बात को लेकर हुए झगड़े में उसने अपनी मां के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। पुलिस निशानदेही पर उसके मकान में पहुंची, जहां एक बुजुर्ग महिला लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ी थी। उसके शरीर पर रॉड से हमला किए जाने के निशान थे।
विज्ञापन
पुलिस ने पाया कि महिला की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया। पुुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में महिला अपनी मां की हत्या का कोई ठोस कारण नहीं बता रही है। पुलिस आरोपी महिला को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
बेटी पर शादी का दबाव डाल रही थी मां
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी महिला से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि वह तलाकशुदा है। 13 साल पहले उसका तलाक हुआ था। उसके बाद से वह अपनी मां के साथ रह रही थी। महिला ने बताया कि उसकी मां उस पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। इसको लेकर वह कई बार मना कर चुकी थी। कई बार इस बात को लेकर उसकी मां से बहस हो गई थी। घटना से पहले भी इसी बात पर उनके बीच बहस हुई और फिर गुस्से में आकर महिला ने अपनी मां पर रॉड से हमला कर दिया। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी महिला बिजली कंपनी में काम करती है।
बार-बार बयान बदल रही है महिला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला लगातार अपना बयान बदल रही है। कभी वह मां पर झगड़ा करने का आरोप लगाती है तो कभी बताती है कि उसकी मां बहुत अच्छी है। वह कहती है कि मां के साथ मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। ऐसे में पुलिस को महिला की बातों पर यकीन नहीं है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी।